‘होर्मुज स्ट्रेट 48 घंटे में खोलो, नहीं तो तबाही होगी’, ट्रंप ने ईरान को दिया अल्टीमेटम


Last Updated:

ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे में हॉर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का अल्टीमेटम दिया है, वरना पावर प्लांट्स पर हमले की चेतावनी दी है. यह जलमार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम है. इसके बंद होने से तेल की कीमतें 100 डॉलर पार पहुंच गई हैं. अब अगले 48 घंटे तय करेंगे कि जंग और बढ़ेगी या हालात संभलेंगे.

Zoom

होर्मुज खोलने के लिए ट्रंप का अल्टीमेटम.

अमेरिका-ईरान में जारी जंग अब एक और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का सीधा अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत नहीं खोला, तो अमेरिका उसके पावर प्लांट्स पर बड़े हमले करेगा. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर बेहद सख्त भाषा में यह चेतावनी दी. उन्होंने लिखा, ‘अगर ईरान ने 48 घंटे के भीतर हॉर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह और बिना किसी खतरे के नहीं खोला, तो अमेरिका उनके कई पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा, और शुरुआत सबसे बड़े से होगी.’ इस बयान ने साफ कर दिया है कि अमेरिका अब सीधे ईरान के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने की तैयारी में है.

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img