OnePlus Nord 6 Launch: मिड-रेंज में फ्लैगशिप फील! OnePlus Nord 6 का इंतजार खत्म, आज हो रहा है लॉन्च, मिलेगी 9000mAh बैटरी, कीमत?


वनप्लस अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन वनप्लस नॉर्ड 6 को भारत और ग्लोबल मार्केट में आज यानी कि 7 अप्रैल को लॉन्च करने के लिए तैयार है. कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई अहम फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारी शेयर कर दी है, जिससे यूजर्स में इस फोन को लेकर काफी उत्साह है.

वनप्लस नॉर्ड 6 का लॉन्च इवेंट शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसे कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देखा जा सकेगा. यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम फीचर्स के साथ आने वाला है. आइए देखते हैं कि ये किन फीचर्स के साथ आएगा.

डिस्प्ले की बात करें तो नॉर्ड 6 में 1.5K रेजोलूशन वाला 165Hz AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा. इसके साथ क्रिस्टल गार्ड ग्लास प्रोटेक्शन भी मिलेगा, जिससे स्क्रीन ज्यादा मजबूत बनेगी.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी पावरफुल माना जाता है. साथ ही इसमें G2 Wi-Fi चिप भी होगी, जो खासतौर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों में बेहतर नेटवर्क और तेज इंटरनेट स्पीड देने में मदद करेगी.

कैमरा की बात करें तो नॉर्ड 6 में 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलेगा, जिसके साथ एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी होगा. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा.

मिलेगी 9000mAh बैटरी
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh की बड़ी बैटरी है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए एक पावरहाउस बनाती है. यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करेगा. ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी वनप्लस ने कोई कमी नहीं छोड़ी है. नॉर्ड 6 को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा.

कितनी हो सकती है कीमत?
कीमत की बात करें तो वनप्लस नॉर्ड 6 को ₹35,000 से ₹40,000 के बीच लॉन्च किया जाएगा. इस प्राइस रेंज में इतने प्रीमियम फीचर्स के साथ यह फोन मार्केट में एक मजबूत दावेदार बन सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img