वनप्लस 15T: 6.32-इंच डिस्प्ले और 7500mAh बैटरी के साथ जल्द लॉन्च.


वनप्लस का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 15T जल्द बाजार में लॉन्च हो सकता है. कंपनी ने पिछले कुछ दिनों में इस डिवाइस को लेकर कई टीज़र जारी किए हैं, जिनसे इसकी बैटरी, कैमरा और डिजाइन से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है. अब कंपनी के एक अधिकारी ने इसके डिस्प्ले साइज की भी पुष्टि कर दी है. वनप्लस चीन के प्रेसिडेंट Li Jie Louis ने वीबो पर एक पोस्ट में बताया कि वनप्लस 15T में 6.32-इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा. ये स्क्रीन इसके पिछले मॉडल वनप्लस 13T की तरह ही होगी.

डिस्प्ले में चारों तरफ पतले बेज़ेल्स और राउंडेड कॉर्नर्स दिए जाएंगे. इसके अलावा फोन में अपग्रेडेड 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा, जो तेज और सुरक्षित अनलॉकिंग का अनुभव देगा.

मैग्नेटिक एक्सेसरी सपोर्ट
कंपनी ने यह भी हिंट दिया है कि वनप्लस 15T मैग्नेटिक एक्सेसरी इकोसिस्टम को सपोर्ट करेगा. इसमें मैग्नेटिक चार्जर, प्रोटेक्टिव केस और कूलिंग एक्सेसरी जैसे ऑप्शन शामिल हो सकते हैं. हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि फोन में बिल्ट-इन मैग्नेट्स होंगे या इसके लिए विशेष केस का इस्तेमाल करना होगा.

गीकबेंच लिस्टिंग में दिखे स्पेसिफिकेशन
हाल ही में वनप्लस 15T को गीकबेंच वेबसाइट पर भी देखा गया है. यहां फोन का मॉडल नंबर वनप्लस PLZ110 सामने आया है.

लिस्टिंग के मुताबिक फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,669 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,740 का स्कोर हासिल किया. इसमें लगभग 14.76GB RAM दिखाई दी, जिसे मार्केट में 16GB RAM के रूप में पेश किया जा सकता है.

स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 और Android 16
रिपोर्ट के अनुसार, फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है. ये चिपसेट 4.61GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले प्राइम कोर के साथ आता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर चलेगा.

7500mAh बैटरी और पावरफुल कैमरापावर के लिए वनप्लस 15T में 7,500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसके अलावा फोन में लूमो पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलने की पुष्टि हुई है.

फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा. कंपनी का दावा है कि डिवाइस स्लिम और हल्के डिजाइन के साथ आएगा. हालांकि वनप्लस ने अभी लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में कंपनी इसके बारे में और जानकारी शेयर करेगी.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img