आपके मोबाइल पर आया एक OTP खाली कर सकता है पूरा बैंक अकाउंट! ठगों के इस नए जाल से बचने के लिए तुरंत करें ये काम


आजकल मोबाइल पर OTP आना आम बात है. बैंक ट्रांजेक्शन, UPI पेमेंट या ऑनलाइन शॉपिंग के लिए OTP सुरक्षा के लिए भेजा जाता है. लेकिन ठग इसी OTP का गलत इस्तेमाल करके लोगों का पूरा बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं. हाल के महीनों में भारत में OTP स्कैम बहुत तेजी से बढ़े हैं. ठग डिलीवरी बॉय, कस्टमर केयर या बैंक ऑफिसर बनकर फोन करते हैं और OTP मांगते हैं. एक बार OTP मिल जाए, तो कुछ ही मिनटों में हजारों-लाखों रुपये गायब हो जाते हैं. यह स्कैम कैसे काम करता है?

ठग आमतौर पर दो तरीकों से काम करते हैं: डिलीवरी बॉय या पैकेज का बहाना. फोन आता है- ‘सर, आपका पैकेज आ गया है. OTP वेरिफाई करके डिलीवरी कंफर्म कर दीजिए.’ या ‘आपका ऑर्डर कैंसल हो रहा है, OTP बताइए रिफंड के लिए.’

कई बार असली डिलीवरी बॉय जैसा दिखने वाला व्यक्ति भी आ जाता है. OTP शेयर करते ही ठग आपके बैंक ऐप में ट्रांजेक्शन कर देते हैं. क्योंकि OTP से UPI या कार्ड पेमेंट आसानी से हो जाता है.

कस्टमर केयर या बैंक का झांसा
कॉलर कहता है- ‘आपके अकाउंट में प्रॉब्लम है, KYC अपडेट करवाइए. OTP आएगा, बस बताइए.’ या ‘आपके कार्ड पर फ्रॉड हुआ है, OTP शेयर करके ब्लॉक करवाइए.’

जल्दबाजी में लोग OTP बता देते हैं. बैंक कभी फोन पर OTP नहीं मांगता. असली बैंक कभी OTP, PIN या पासवर्ड नहीं पूछता.

एक OTP शेयर करने से क्या होता है?
OTP बैंक ट्रांजेक्शन को अप्रूव करता है. ठग पहले से आपके कार्ड डिटेल्स, UPI ID या ऐप एक्सेस रखते हैं (फिशिंग या पुराने डेटा लीक से). OTP मिलते ही वे पैसे ट्रांसफर कर देते हैं. कई केस में लोग लाखों रुपये गंवा चुके हैं.

तुरंत ये काम करें और बचें:

  • OTP कभी किसी को न बताएं- चाहे कोई कितना भी ऑफिशियल लगे. बैंक, कूरियर, पुलिस या सरकार कभी फोन पर OTP नहीं मांगती.
  • कॉलर आईडी चेक करें – अगर नंबर बैंक का लग रहा है तो भी संदेह करें. असली बैंक कॉल नहीं करते OTP के लिए.
  • जल्दबाजी न करें- ठग डराते हैं- ‘अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा’ या ‘पैकेज वापस चला जाएगा’. रुकें, फोन काटें और खुद बैंक/कंपनी से संपर्क करें.
  • ऑफिशियल ऐप/वेबसाइट यूज करें-पैकेज ट्रैकिंग के लिए डिलीवरी कंपनी के असली ऐप या साइट से चेक करें. अनजान लिंक पर क्लिक न करें.
  • मोबाइल सिक्योरिटी बढ़ाएं-अनजान ऐप न डाउनलोड करें. SMS और कॉल फॉरवर्डिंग ऑफ रखें.
  • एंटीवायरस यूज करें.
  • शक हो तो रिपोर्ट करें-1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें. बैंक को तुरंत बताएं और कार्ड ब्लॉक करवाएं.
  • नए फीचर्स यूज करें- कुछ कंपनियां जैसे एयरटेल AI से OTP स्कैम कॉल पर अलर्ट देती हैं. ऐसे फीचर्स ऑन रखें.

OTP आपकी सुरक्षा की कुंजी है, इसे चोरों के हाथ न लगने दें. थोड़ा सा ध्यान और जागरूकता से आप अपना पैसा बचा सकते हैं. दोस्तों-रिश्तेदारों को भी बताएं. एक छोटी सी सावधानी लाखों बचा सकती है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img