-14.5 C
New York

कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर भाजपा की नाम बदलो नीति पर सवाल, कांग्रेस का विचार जीवित और प्रासंगिक एवं सेवा और संघर्ष का नाम कांग्रेस: (विष्णु लोधी)

Published:

डोंगरगढ़ – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर कांग्रेस शासन की जनहितैषी योजनाओं के नाम बदलने और उन्हें धीरे-धीरे समाप्त करने की मंशा का गंभीर आरोप लगाया।
विष्णु लोधी ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 से28 दिसंबर 2025 तक कांग्रेस पार्टी का 140 वर्ष का इतिहास आज़ादी, संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की लड़ाई का इतिहास है। कांग्रेस ने हमेशा देश को जोड़ने और कमजोर वर्गों को अधिकार देने का काम किया है, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार इतिहास और विचारधारा को मिटाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने की कोशिश यह दर्शाती है कि भाजपा को महात्मा गांधी के विचारों से आपत्ति है। मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा लाई गई थी और इसका उद्देश्य गरीबों को सम्मान के साथ रोज़गार देना था।
विष्णु लोधी ने कहा कि भाजपा सरकार अब तक लगभग 30 से अधिक कांग्रेस सरकार की योजनाओं के नाम बदल चुकी है, ताकि बिना मेहनत के श्रेय लिया जा सके। भाजपा की नीति स्पष्ट है—पहले योजनाओं का नाम बदला जाता है, फिर बजट घटाया जाता है और अंततः उन्हें धीरे-धीरे बंद कर दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है। नाम बदलने से सच्चाई नहीं बदलती। जिनके पास अपना विचार नहीं होता, वे दूसरों के काम और नाम को मिटाने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस ने कभी नाम बदलकर राजनीति नहीं की, बल्कि काम करके इतिहास रचा है।
अपने वक्तव्य के अंत में विष्णु लोधी ने कहा कि कांग्रेस 140 साल पुरानी जरूर है, लेकिन उसका विचार आज भी उतना ही मजबूत और प्रासंगिक है। कांग्रेस आगे भी गांधी, संविधान और गरीब-किसान की विचारधारा की रक्षा करती रहेगी।
कार्यक्रम को दुर्गेश द्विवेदी,विजय राज सिंह, सुरेश सिन्हा, कमलेश वर्मा, नरेंद्र वर्मा,हरीश भंडारी, शिशुपाल भारतीय,नलनी मेश्राम, विनायक राव, श्यामसुंदर हठीले,ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामजी तराने, पंचराम चंदेल,बेला सिन्हा,नेतराम साहू, दिनेतू जांगड़े,जगदेव साहू,बेला राम,इन्द्रजित साहू,पावन साहू, द्वारिका सिंह आदि बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist Media | Editor | Writer | Digital Creator | Travel Vlogger | Web-app Developer | IT Cell’s | Social Work | Public Relations Contact no: 8602764448

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img