ऑफिस का काम होगा और भी आसान, हर प्रोफेशनल के फोन में होने चाहिए ये 5 फ्री ऐप्स


आजकल ऑफिस का काम सिर्फ डेस्क पर नहीं, बल्कि फोन पर भी चलता है. मीटिंग हो, टास्क मैनेजमेंट हो या नोट्स लेना, सब कुछ मोबाइल से हो जाता है. लेकिन कई बार ढेर सारे ऐप्स इस्तेमाल करने से कन्फ्यूजन हो जाता है. अच्छी बात ये है कि कुछ ऐसे फ्री ऐप्स हैं जो सच में काम आसान कर देते हैं. अगर आप प्रोफेशनल हैं- चाहे जॉब करें, फ्रीलांसिंग या बिजनेस तो आपके फोन में ये 5 ऐप्स जरूर होने चाहिए. ये पूरी तरह फ्री (या फ्री वर्जन में बहुत पावरफुल) हैं और लाखों लोग रोज इस्तेमाल करते हैं.

Todoist- टास्क मैनेजमेंट का बेस्ट फ्रेंड: सबसे पहले टास्क लिस्ट. Todoist में आप आसानी से टू-डू लिस्ट बना सकते हैं. काम को प्रोजेक्ट में बांटें, डेडलाइन सेट करें, प्रायोरिटी दें और रिमाइंडर लगाएं. फ्री वर्जन में अनलिमिटेड टास्क, प्रोजेक्ट और यहां तक कि टीम के साथ शेयर भी कर सकते हैं.

ऑफिस में बॉस ने नया टास्क दिया? बस ऐप में ऐड करो और भूल जाओ- वो खुद याद दिलाएगा. सिंपल इंटरफेस है, जल्दी लोड होता है और फोन पर बैटरी भी कम खाता है.

Notion- सब कुछ एक जगह: Notion को ऑल-इन-वन वर्कस्पेस कहते हैं. नोट्स लें, टेबल बनाएं, प्रोजेक्ट ट्रैक करें, डेटाबेस बनाएं. फ्री वर्जन में पर्सनल यूज के लिए अनलिमिटेड पेजेस हैं. मान लो आप मार्केटिंग प्रोफेशनल हैं, कैंपेन प्लान, मीटिंग नोट्स, आईडिया लिस्ट सब एक ही ऐप में कर सकते हैं. टीम के साथ भी शेयर कर सकते हैं. शुरू में थोड़ा सीखना पड़ता है, लेकिन एक बार आदत पड़ गई तो जिंदगी बदल जाती है.

Google Keep- क्विक नोट्स और चेकलिस्ट: कभी-कभी छोटी-छोटी चीजें याद रखनी होती हैं, जैसे मीटिंग में कोई पॉइंट या शॉपिंग लिस्ट. Google Keep सबसे आसान है. वॉइस नोट ले सकते हैं, कलर कोडिंग कर सकते हैं, चेकलिस्ट बना सकते हैं और गूगल अकाउंट से सिंक होता है. ये कंप्यूटर पर भी खुलता है. ऑफिस में फटाफट कोई आइडिया आया? बस बोलकर रिकॉर्ड कर लो, वो टेक्स्ट में बदल जाता है. ये पूरी तरह फ्री और सिंपल है.

Trello-प्रोजेक्ट को विजुअल तरीके से मैनेज करें: Trello बोर्ड्स, लिस्ट्स और कार्ड्स पर काम करता है. फ्री वर्जन में अनलिमिटेड बोर्ड्स हैं. ऑफिस प्रोजेक्ट को स्टेज में बांटें- ‘To Do’, ‘In Progress’, ‘Done’. टीम मेंबर को असाइन करें, डेडलाइन लगाएं, फाइल अटैच करें. मार्केटिंग, सॉफ्टवेयर या इवेंट प्लानिंग. ये सबके लिए परफेक्ट है. ड्रैग-एंड-ड्रॉप से काम मूव होता है, देखने में मजा आता है.

Microsoft To Do- सिंपल और पावरफुल टास्क ऐप: अगर आपको Todoist थोड़ा कॉम्प्लिकेटेड लगे तो माइक्रोसॉफ्ट To Do ट्राई करें. ये बिल्कुल सिंपल है. ‘My Day’ फीचर में रोज का प्लान बनता है. ये ऐप आउटलुक या माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट से कनेक्ट हो जाता है. इसमें फ्री में अनलिमिटेड लिस्ट्स, रिमाइंडर, फाइल अटैचमेंट मिलते हैं. ऑफिस में अगर आप Microsoft 365 यूज करते हैं तो ये और भी बेहतर काम करता है. ये बैकग्राउंड में चलता रहता है और नोटिफिकेशन देता है.

ये पांचों ऐप्स फोन में इंस्टॉल करके आपका ऑफिस वर्क 2 गुना तेज और आसान हो जाएगा. टास्क भूलने की टेंशन खत्म, नोट्स हर जगह उपलब्ध, प्रोजेक्ट ट्रैकिंग आसान. सबसे अच्छी बात है कि ये सब फ्री हैं.

बस प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड कर लो और इस्तेमाल शुरू कर दो. अगर आप रोज ऑफिस जाते हैं या घर से काम करते हैं, तो ये ऐप्स आपके फोन का सबसे काम का हिस्सा बन जाएंगे. ट्राई करके देखो – काम करने का मजा दोगुना हो जाएगा.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img