अब नहीं करनी पड़ेगी बदल-बदल कर यात्रा! भीलवाड़ा से मारवाड़ तक सीधी बस, जानें रूट और फायदे


Last Updated:

Bhilwara Bus Route Update: भीलवाड़ा से मारवाड़ क्षेत्र के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. अब मेवाड़ से मारवाड़ तक का सफर आसान और आरामदायक हो गया है. पहले यात्रियों को कई बार बस बदलनी थी, जिससे समय और परेशानी दोनों बढ़ती थीं. नई बस सेवा से यात्रा का समय कम होगा और समन्वय बेहतर बनेगा. यह पहल क्षेत्रीय परिवहन को मजबूत करने के साथ-साथ यात्रियों को आरामदायक सफर का विकल्प प्रदान करेगी. स्थानीय लोगों और यात्रियों में इस नई सुविधा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मेवाड़ से मारवाड़ का सफर हुआ आसान! भीवाड़ा से शुरू हुई सीधी बस सेवा

भीलवाड़ा – मेवाड़ के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले भीलवाड़ा के रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है अब आने वाले समय में मेवाड़ से मारवाड़ का सफर और भी ज्यादा आसान हो गया है. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के भीलवाड़ा आगार ने यात्रियों की सुविधा और लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए जोधपुर और पाली रूट पर सीधी बस सेवा शुरू कर दी है. आगार को मिली दो नई अत्याधुनिक बसों को रूट पर दौड़ा दिया है. इस सेवा के शुरू होने से अब भीलवाड़ा से मारवाड़ अंचल की यात्रा न केवल सुगम होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी.

लंबे समय से यात्री जोधपुर और पाली के लिए सीधी और सुविधाजनक बस सेवा की मांग कर रहे थे. आगार को प्राप्त नई बसों में से दो बसों को जोधपुर और पाली रूट के लिए आवंटित किया है. अब यात्रियों को बीच के स्टेशनों पर लंबी प्रतीक्षा या बस बदलने के झंझट से मुक्ति मिलेगी. यह सीधी बस सेवा जोधपुर और पाली जाने वाले व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों के लिए एक बड़ा तोहफा है. इस सेवा के शुभारंभ से भीलवाड़ा आगार के राजस्व में भी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है.

भीलवाड़ा से पाली (ब्लू लाइन-3 गुणा 2)
भीलवाड़ा से पाली के लिए नई बस सेवा की शुरुआत की है. भीलवाड़ा से यह बस सुबह 7 बजे रवाना होगी. दोपहर 12.30 बजे पाली पहुंचेगी. करेड़ा, देवगढ़, कामलीघाट, मारवाड़ जंक्शन रूकेगी. पाली से दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी और भीलवाड़ा शाम 7 बजे पहुंचेगी.

भीलवाड़ा से जोधपुर (ब्लू लाइन-3 गुणा 2) 
भीलवाड़ा से जोधपुर के लिए ब्लू लाइन की बस सेवा शुरू की गई है. भीलवाड़ा से दोपहर 2.30 बजे बस रवाना होगी. रात 9 बजकर 20 मिनट पर जोधपुर पहुंचेगी. यह बस गुलाबपुरा, बिजयनगर, मसूदा, ब्यावर, निमाज, जैतारण और बिलाड़ा रूकेगी. जोधपुर से तड़के 5 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी और भीलवाड़ा में सुबह 11.30 बजे पहुंचेगी.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img