पेट हल्का और पाचन ठीक रखना अब आसान! इसे अपनी डाइट में शामिल करें, जानिए नेनुआ के कई अद्भुत फायदे


Last Updated:

रसोई की एक साधारण सब्जी, लेकिन सेहत के मामले में किसी संजीवनी से कम नहीं है. कम कैलोरी, ज्यादा पानी और भरपूर फाइबर से लबालब यह हरी सब्जी शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है. जी हां हम बात कर रहे हैं, नेनुआ यानी तोरई की, जिसे अक्सर लोग हल्के में लेते हैं, लेकिन इसके फायदे हैरान करने वाले हैं. आगे जानिए…

नेनुआ का पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में कोई जवाब नहीं है. इसमें मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है और कब्ज, गैस, अपच जैसी समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है. रोजाना सीमित मात्रा में सेवन से पेट हल्का रहता है और खाने का पाचन बेहतर होता है. बार-बार पेट खराब होने की शिकायत वाले लोगों के लिए नेनुआ किसी वरदान से कम नहीं है.

वजन कम

नेनुआ वजन कम करने वालों के लिए एक स्मार्ट चॉइस है. क्योंकि इसमें कैलोरी बेहद कम होती है और पानी की मात्रा ज्यादा रहती हैं, जिससे पेट जल्दी भर जाता है. यह भूख को नियंत्रित करता है और बार-बार खाने की आदत को कम करता है. अगर आप फिट रहना चाहते हैं, तो नेनुआ को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

शुगर की परेशानी

नेनुआ शुगर यानी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद इंसुलिन जैसे तत्व ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद करते हैं. नेनुआ के नियमित सेवन से शुगर कंट्रोल रहता है और शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा भी मिलती है, इसलिए इसे हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माना गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

खून की कमी

नेनुआ खून की कमी यानी एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद लाभकारी है. इसमें आयरन और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं. इससे कमजोरी दूर होती है और शरीर में ऊर्जा का संचार बेहतर तरीके से होता है.

आंखों की रोशनी

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी विशेषज्ञ बलिया के डॉ. अनिल कुमार के अनुसार, नेनुआ आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी बेहद मददगार है. इसमें विटामिन A की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आंखों को स्वस्थ बनाए रखती है और समय से पहले कमजोर होने से बचाती है. लगातार स्क्रीन देखने वालों के लिए यह सब्जी बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है.

दिल और त्वचा

नेनुआ के फायदे यहीं खत्म नहीं होते, बल्कि यह दिल और त्वचा के लिए भी कमाल का है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है. साथ ही, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और जिंक त्वचा को चमकदार बनाए रखते हैं और बालों के झड़ने को कम कर सकते हैं. यह शरीर को अंदर और बाहर दोनों तरह से फायदे पहुंचाता है.

ठंडा और हाइड्रेटेड

नेनुआ गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में अहम भूमिका निभाता है. इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे शरीर को सुकून मिलता है. इसे छीलने की बजाय हल्का खुरचकर बनाना बेहतर माना जाता है, ताकि इसके पोषक तत्व बरकरार रहें. सही तरीके से सेवन करने पर यह साधारण सब्जी कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकती है. हालांकि, किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह के बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img