Raghav Chadha speech: ऑफिस नहीं… ट्रैफिक में कट रही जिंदगी! संसद में राघव चड्ढा ने उठाए सवाल
Raghav Chadha speech: देश के बड़े शहरों में ट्रैफिक अब बड़ी समस्या बन चुका है. लोग घंटों सड़कों पर फंसे रहते हैं. यह बात राघव चड्ढा ने संसद में उठाई. उन्होंने कहा कि बेंगलुरु, पुणे, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में लोग हर साल 100 से 168 घंटे तक ट्रैफिक में फंसे रहते हैं. यह समय सिर्फ सफर का नहीं, बल्कि बेकार इंतजार का होता है. राघव चड्ढा ने कहा कि इससे देश को बड़ा नुकसान हो रहा है. काम का समय बर्बाद हो रहा है. ईंधन ज्यादा खर्च हो रहा है. प्रदूषण बढ़ रहा है. लोगों की जिंदगी की गुणवत्ता भी गिर रही है. उन्होंने संसद में नेशनल अर्बन डी-कंजेशन मिशन की मांग की. उनका कहना है कि शहरों में बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट होना चाहिए. ट्रैफिक मैनेजमेंट को स्मार्ट बनाया जाए. पार्किंग के लिए साफ और वैज्ञानिक नीति होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि लोग सिर्फ ट्रैफिक में नहीं फंसे हैं, बल्कि ट्रैफिक की वजह से रुके हुए हैं. अगर भारत को तेजी से आगे बढ़ना है, तो शहरों को भी चलना होगा.





