अलग-अलग साइट्स पर भटकने की जरूरत नहीं! Gemini AI बनेगा आपका शॉपिंग असिस्टेंट, ये है यूज करने का प्रोसेस


Last Updated:

गूगल ने भारत में अपने AI टूल Gemini को अपग्रेड कर शॉपिंग को आसान बना दिया है. यूजर्स अब चैट के जरिए ही प्रोडक्ट खोज सकते हैं, उनकी तुलना कर सकते हैं और खरीद सकते हैं. ये फीचर्स Gemini ऐप, Google Search के AI मोड और Circle to Search में उपलब्ध हैं, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों में काम करते हैं. AI यूजर्स को कीमत, उपलब्धता और बेहतर विकल्प दिखाकर समय बचाता है.

Zoom

Google ने भारत में अपने AI टूल Gemini को और ज्यादा स्मार्ट बना दिया है. अब शॉपिंग करना पहले से कहीं आसान और मजेदार हो गया है. पहले आपको अलग-अलग साइट्स पर जाकर शॉपिंग करते समय प्रोडक्ट्स और उनकी कीमतों को कम्पेयर करना होता था और फिर खरीदारी करते होंगे. लेकिन अब Gemini के नए फीचर्स की मदद से आप चैट में ही आइडिया से शुरू करके सीधे प्रोडक्ट्स देख सकते हैं, तुलना कर सकते हैं और खरीद सकते हैं. ये फीचर्स Gemini ऐप, Google Search के AI मोड और Circle to Search में उपलब्ध हैं.

ये नई सुविधाएं खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए लाई गई हैं. आप अंग्रेजी या हिंदी में कनेक्ट भी कर हैं. Gemini आपके सवाल को समझकर शॉपिंग ग्राफ से ताजा कीमतें, उपलब्धता और खरीदने के विकल्प दिखाता है. इससे समय बचता है और गलत खरीदारी का खतरा भी कम होता है.

Gemini ऐप में शॉपिंग कैसे करें?

  • अपने स्मार्टफोन पर Google Gemini ऐप खोलें. अगर नहीं है तो Play Store से डाउनलोड कर लें और लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल करें.
  • चैट बॉक्स में अपना सवाल टाइप करें. उदाहरण के लिए- “शादी के लिए फेस्टिव लुक के आइडिया बताओ” या “मेरे टेक-सेवी भाई के लिए गिफ्ट लिस्ट बनाओ”.
  • Gemini जवाब देगा. इसमें सिर्फ सुझाव नहीं, बल्कि शॉपेबल प्रोडक्ट लिस्टिंग भी आएगी. आप कीमतें, कंप्येर टेबल और सीधे खरीदने के लिंक देख सकेंगे.
    स्क्रॉल करके अलग-अलग विकल्प देखें. जो पसंद आए, उसकी वेबसाइट पर जा सकते हैं.
  • अगर कुछ और पूछना हो तो फॉलो-अप सवाल पूछें, जैसे “इसका कलर चेंज करके दिखाओ” या “सस्ता ऑप्शन बताओ”. ये सब हिंदी या अंग्रेजी में कर सकते हैं.
    इससे ब्रेनस्टॉर्मिंग से लेकर खरीदारी तक सब एक जगह हो जाता है.

Google Search के AI मोड में शॉपिंग

  • Google Search में भी AI मोड को अपग्रेड कर दिया गया है. सबसे पहले सर्च बार में AI मोड में जाएं.
  • शॉपिंग से जुड़ा सवाल पूछें, जैसे “ये दो प्रोडक्ट्स में कौन बेहतर है”.
  • Gemini जवाब को अच्छे से व्यवस्थित करके देगा – तस्वीरें, कीमतें, स्टॉक की जानकारी के साथ.
  • अगर दो या ज्यादा चीजों की तुलना करनी हो तो साइड-बाय-साइड टेबल बनाकर दिखाएगा. यूजर रिव्यूज से मुख्य पॉइंट्स भी समरी करके बताएगा.
  • फिलहाल AI मोड मुख्य रूप से अंग्रेजी में अच्छा काम करता है, लेकिन हिंदी सपोर्ट भी जल्दी आ रहा है.

आसानी से प्रोडक्ट पहचानें

मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, ये फीचर उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो सोशल मीडिया पर कोई आउटफिट या प्रोडक्ट देखकर खरीदना चाहते हैं. गूगल Pixel 10 या Samsung Galaxy S26 सीरीज जैसे सपोर्टेड फोन पर Circle to Search ऑन करें (होम बटन या नेविगेशन बार को दबाकर).
स्क्रीन पर जहां भी प्रोडक्ट दिख रहा हो (इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि), उसे टैप करें, घेरें या स्क्रिबल करें.

AI पूरे आउटफिट या प्रोडक्ट के पार्ट्स को पहचान लेगा और ऑनलाइन समान चीजें ढूंढकर दिखाएगा. फिर आप उन समान प्रोडक्ट्स की कीमतें, लिंक्स और तुलना देख सकते हैं.

Gemini से शॉपिंग के फायदे क्या हैं?

कम मेहनत, ज्यादा कॉन्फिडेंस: आइडिया से खरीदारी तक सब आसान होता है.
तुलना आसान: रिव्यूज के आधार पर सही फैसला ले सकते हैं.
समय बचत: अलग-अलग साइट्स पर नहीं भटकना पड़ता.
हिंदी सपोर्ट: भारतीय यूजर्स के लिए बातचीत ज्यादा नेचुरल होती है.

ये फीचर्स अभी भारत में रोल आउट हो चुके हैं. Circle to Search के लिए कुछ खास फोन चाहिए, बाकी Gemini ऐप और Search सबके लिए उपलब्ध हैं. कोई अलग सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है.

About the Author

authorimg

यशस्वी यादवSub Editor

यशस्वी यादव एक अनुभवी बिजनेस राइटर हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में दो साल का अनुभव है। ये नेटवर्क18 के साथ मनी सेक्शन में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यशस्वी का फोकस बिजनेस और फाइनेंस से जुड़ी खबरों को रिस…और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img