गर्मी में भी नहीं होगा ओवरहीट! पावर बैंक में आई नई टेक्नोलॉजी, अब ज्यादा सेफ होंगे आपके गैजेट्स


Last Updated:

अम्ब्रेन ने भारत में पावर बैंकों के लिए नई सेमी-सॉलिड बैटरी तकनीक पेश की है, जो ज्यादा सुरक्षित, स्थिर और ऊर्जा कुशल है. जानिए ये तकनीक कैसे ओवरहीटिंग, लीकेज और फायर जैसे खतरों को कम करती है…

ख़बरें फटाफट

Zoom

खतरनाक हो सकती है पुरानी बैटरी! Ambrane ने दिया नया समाधान

भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड अम्ब्रेन ने पावर बैंक सेगमेंट में एक बड़ा इनोवेशन पेश किया है. कंपनी ने भारत में सेमी-सॉलिड बैटरी टेक्नोलॉजी को पेश करने की घोषणा की है, जो पारंपरिक लिथियम-आयन बैटरियों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित, स्थिर और ऊर्जा कुशल मानी जा रही है.

कंपनी के मुताबिक, ये नई तकनीक खासतौर पर भारत जैसे देशों के लिए तैयार की गई है, जहां ज्यादा गर्मी और नमी के कारण बैटरी परफॉर्मेंस प्रभावित होती है. सेमी-सॉलिड बैटरी का डिजाइन एक आंशिक रूप से ठोस, जेल जैसी संरचना पर बेस्ड है, जो पारंपरिक बैटरियों में होने वाली समस्याओं को काफी हद तक कम कर सकता है.

जोखिम को कम करता है ये पावरबैंक
इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत इसकी सेफ्टी है. अम्ब्रेन का दावा है कि यह बैटरी ओवरहीटिंग, लीकेज, सूजन (swelling) और आग लगने जैसे जोखिमों को कम करती है. यही कारण है कि यह तकनीक पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में इस्तेमाल हो चुकी है, जहां सुरक्षा और स्थिरता बेहद महत्वपूर्ण होती है.

एनर्जी एफिशिएंट की बात करें तो कंपनी का कहना है कि यह नई बैटरी तकनीक समान साइज में करीब 1.5 गुना ज्यादा एनर्जी दे सकती है. इसका मतलब है कि या तो पावर बैंक ज्यादा पावर स्टोर कर पाएगा या फिर छोटे साइज में भी बेहतर परफॉर्मेंस देगा.

इसके अलावा, ये बैटरी अलग-अलग मौसम और तापमान में भी लगातार समान आउटपुट देने में सक्षम है. ये फीचर खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जहां मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलता है.

अम्ब्रेन के मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक राजपाल ने कहा कि यह तकनीक कंपनी के प्रोडक्ट्स को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी भविष्य में अपने और प्रोडक्ट्स में इस तकनीक का विस्तार करेगी.

सेमी-सॉलिड बैटरी तकनीक पावर बैंक इंडस्ट्री में एक नया बदलाव ला सकती है, जिससे यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित और बेहतर परफॉर्मेंस वाले डिवाइस मिलेंगे.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img