NASA Artemis II Splashdown LIVE: बस कुछ देर और… फिर धरती पर होंगे चांद के सितारे, कहां-कैसे कर रहे लैंड?


Last Updated:

NASA Artemis II Splashdown LIVE: नासा एक और कमाल करने को रेडी है. नासा के आर्टेमिस-II मिशन ने अंतरिक्ष में 10 दिन की यात्रा पूरी करने के बाद घर लौटने के अंतिम चरण की शुरुआत कर दी है. इस मिशन के चार अंतरिक्ष यात्री अब से कुछ देर में धरती पर लैंड करेंगे.

Zoom

आर्टेमिस-2 स्पेस मिशन आज पूरा हो गया.

Artemis 2 Splash Down Live Updates: बस कुछ देर और… फिर धरती पर होंगे चांद के सितारे. जी हां, अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का आर्टेमिस II मिशन अब अपने आखिरी पड़ा पर है. अब से महज कुछ पल में चांद का चक्कर लगाने वाले चारों एस्ट्रोनॉट्स धरती पर होंगे.  नासा का आर्टेमिस II मिशन आज यानी शनिवार 11 अप्रैल 2026 को सुबह 5 से 5.37 बजे के बीच यह प्रशांत महासागर में सैन डिएगो तट के पास स्प्लैशडाउन करेगा. इस मिशन में चार अंतरिक्षयात्री चंद्रमा घूमकर घर लौट रहे हैं. यह 54 साल बाद इंसानों को चंद्रमा के पास ले जाने वाला पहला क्रूड मिशन है. चलिए देखते हैं NASA के आर्टेमिस II मिशन के हर लाइव अपडेट्स.

NASA Artemis 2 Splash Down Live / आर्टेमिस II स्प्लैशडाउन लाइव अपडेट्स:

-नासा का आर्टेमिस II मिशन आज सफलतापूर्वक पूरा होने जा रहा है. कैलिफोर्निया में आज अंतरिक्ष यात्रियों का आगमन हो रहा है.

-यह 53 साल बाद इंसानों को चांद की ओर ले जाने वाला पहला मानव मिशन है.

-नासा ने 2 अप्रैल 2026 को आर्टेमिस II मिशन की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग की. यह फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से भारतीय समयानुसार सुबह 3:54 बजे लॉन्च हुआ.

10 दिनों बाद चांद से उतर रहे सितारे
नासा का आर्टेमिस-II मिशन अंतरिक्ष में 10 दिन की यात्रा पूरी करने के बाद घर लौटने के अंतिम चरण में है. यह स्प्लैशडाउन 10 अप्रैल को रात 8:07 बजे ईडीटी (11 अप्रैल को सुबह 5:37 बजे आईएसटी) पर कैलिफोर्निया के सैन डिएगो के तट के पास प्रशांत महासागर में होगा. इस आर्टेमिस-II मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री सवार हैं.

54 साल बाद यह मिशन

आर्टेमिस II मिशन 1972 में अपोलो-17 के बाद चांद का चक्कर लगाने वाला पहला क्रू मिशन है. इस मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों ने चांद के चारों ओर और वापस पृथ्वी तक 10 दिन की यात्रा है. इस दौरान क्रू ने चांद के पार हजारों मील की यात्रा की और अंतरिक्ष से पूर्ण सूर्यग्रहण का नजारा भी देखा.

अंतरिक्ष में अपने आखिरी पूरे दिन पर आर्टेमिस II के क्रू ने सुबह की शुरुआत चार्ली क्रॉकेट के गाने ‘लोनसम ड्रिफ्टर’ के साथ की. यह तब हुआ है, जब वे पृथ्वी से 1,47,337 मील की दूरी पर थे.

चारों क्रू सदस्य कौन हैं?

आर्टेमिस-2 मिशन पर चार एस्ट्रोनॉट्स हैं.

  1. NASA कमांडर रीड वाइसमैन
  2. पायलट विक्टर ग्लोवर
  3. मिशन स्पेशलिस्ट क्रिस्टीना कोच
  4. कैनेडियन स्पेस एजेंसी के मिशन स्पेशलिस्ट जेरेमी हैनसेन.

About the Author

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img