
मोदी
कांग्रेस चुनाव 2024 में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद एनडीए गठबंधन सरकार बनाने के लिए तैयार है। नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुन लिया गया है और वह रविवार शाम 7:15 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और उनके साथ 18 अन्य सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 7 कैबिनेट और बाकी 11 स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली जा सकती है। हालाँकि इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि 3 नवम्बर से अधिक सांसद पद की शपथ ली जा सकती है। टीडीपी और जेडीयू से 2-2 और भाजपा से एक कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 8000 अतिथि शामिल हो सकते हैं। इनमें कई विदेशी मेहमान भी हैं।
सूत्रों के अनुसार अमित शाह गृहमंत्री, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री और एस जयशंकर विदेश मंत्री, अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री और नितिन गडकरी परिवहन मंत्री बने रहेंगे। जल शक्ति मंत्री और लोकसभा स्पीकर भी भाजपा के ही रह सकते हैं। टीडीपी को शहरी विकास मंत्रालय और नागरिक विमानन मिल सकता है। जेडीयू को ऊर्जा विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय मिल सकता है।
राष्ट्रपति मुर्मु रोहिणगी शपथ
टीडीपी और जेडीयू से 2-2 और भाजपा से एक कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा एनसीपी, एलजेपी और जेडीएस के कोटे से कैबिनेट मंत्री की शपथ ली जा सकती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
