रायपुर / श्री काली माता बंगाली सेवा समिति भैरव नगर, संतोषी नगर रायपुर में सुप्रसिद्ध कथा वाचिका सुश्री दिव्या किशोरी जी (वृंदावन) द्वारा श्रीमद् भगवद कथा का रसपान भक्तों को कराया जा रहा है।
श्री काली माता बंगाली सेवा समिति विगत कई वर्षों से इस तरह का धार्मिक भक्तिमय आयोजन करके सनातन धर्म को और मजबूत करने का कार्य कर रही है।
वृंदावन से आई कथा वाचिका सुश्री दिव्या किशोरी जी के मुखारविंद से भागवत कथा का श्रवण भक्तगण कर रहे हैं वहीं मूल पाठ श्री नरहरि बाबा जी नवद्वीप पश्चिम बंगाल द्वारा किया जा रहा है।
भागवत कथा का यह आयोजन 12 फरवरी से 21 फरवरी शनिवार तक 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक रोजाना किया जा रहा है ।
समिति ने भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आनंदमयी आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
