MWC 2026 में मोटोरोला का डबल धमाका, बुक-स्टाइल फोल्डेबल लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 8K वीडियो सपोर्ट


मोटोरोला ने MWC 2026 के दौरान अपने दो नए स्मार्टफोन मोटोरोला रेज़र फोल्ड और मोटोरोला एज 70 फ्यूजन से पर्दा उठा दिया है. रेज़र फोल्ड कंपनी का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जो प्रीमियम फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ आता है. वहीं एज 70 फ्यूजन मिड-प्रिमियम सेगमेंट को टारगेट करता है.

Motorola Razr Fold: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
मोटोरोला रेज़र फोल्ड में 8.1 इंच का 2K LTPO pOLED इनर डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 6,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है. वहीं 6.6 इंच का कवर डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है.

फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट पर चलता है, साथ में एड्रीनो A829 GPU, 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल सोनी LYTIA मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम) और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है.

ये 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. पावर के लिए डिवाइस में 6,000mAh बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसकी मोटाई खुली अवस्था में 4.7mm और बंद होने पर करीब 10mm है. यूरोप में इसकी कीमत EUR 1,999 (लगभग ₹2.14 लाख) रखी गई है.

मोटोरोला एज 70 Fusion: दमदार मिड-रेंज ऑप्शन
मोटोरोला एज 70 फ्यूजन में 6.8 इंच का 1.5K अमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है. ये स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर पर काम करता है.

फोन में 50MP सोनी LYTIA 710 सेंसर (OIS के साथ), 13MP अल्ट्रावाइड और मैक्रो लेंस मिलता है. फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा है. इसमें 5,200mAh बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. मोटोरोला रेजर फोल्ड और एज 70 फ्यूजन दोनों ही आने वाले महीनों में यूरोप, एशिया पैसिफिक और दूसरे चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध होंगे.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img