चिलबिल के चमत्कारी फायदे! बवासीर से लेकर त्वचा रोग तक, जानिए इसके असरदार आयुर्वेदिक उपयोग


Last Updated:

कुछ ऐसे पेड़-पौधे हैं, जो बिना शोर किए सेहत के बड़े राज अपने अंदर समेटे होते हैं. इन्हीं में से एक चिलबिल का पेड़ है, जिसे औषधीय गुणों का खजाना कहा जाता है. इसके पत्ते, फल और छाल लंबे समय से पारंपरिक इलाज में उपयोग होते आ रहे हैं. यह कई रोगों में बेहद लाभकारी हैं. आगे जानिए…

चिलबिल बवासीर की समस्या में लाभकारी मानी जाती है. इसके फल का चूर्ण या पत्तों का रस छाछ या गुनगुने पानी के साथ लेने से खूनी बवासीर में राहत मिलती है. यह सूजन को कम करने में मदद करता है, जिससे मरीज को आराम मिल सकता है.

पाचन तंत्र

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी चिलबिल असरदार मानी जाती है. इसकी छाल का काढ़ा कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत देता है. सीमित मात्रा में नियमित सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट हल्का महसूस होता है. चिलबिल एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है.

जोड़ों के दर्द और सूजन

यह पेड़ जोड़ों के दर्द और सूजन से परेशान लोगों के लिए लाभकारी माना जाता है. इसके पत्तों को पीसकर घुटनों या दर्द वाले स्थान पर लगाने से गठिया और सूजन में राहत मिल सकती है. यह प्राकृतिक रूप से दर्द कम करने में मदद करता है और चिलबिल का हर हिस्सा उपयोगी माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पेट के कीड़े

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, नगर बलिया की चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, चिलबिल के पत्तों का रस पेट के कीड़ों की समस्या में उपयोगी माना जाता है. इसे शहद के साथ लेने से कीड़े खत्म होने में मदद मिलती है और पेट दर्द में आराम मिलता है. यह एक आसान और लोकप्रिय घरेलू उपाय है.

त्वचा रोग

चिलबिल का उपयोग त्वचा रोगों में भी किया जाता है. इसके पत्तों या छाल का लेप दाद, खुजली और फोड़े-फुंसी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है. यह घाव को जल्दी भरने में भी सहायक होता है, जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है.

फाइलेरिया और नाक-कान से खून आना

कुछ मामलों में चिलबिल का उपयोग फाइलेरिया और नाक-कान से खून आने जैसी समस्याओं में भी किया जाता है. इसके फल का चूर्ण शहद के साथ लेने से रक्तस्राव में राहत मिल सकती है. वहीं, इसके पत्तों का रस अन्य मिश्रणों के साथ लेने पर सूजन कम करने में मदद मिलती है.

सावधानी भी जरूरी

चिलबिल के कई फायदे बताए जाते हैं, लेकिन इसका उपयोग सावधानी के साथ करना जरूरी है. किसी भी औषधीय प्रयोग से पहले विशेषज्ञ या आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होता है, क्योंकि उम्र और बीमारी के अनुसार सही मात्रा वही तय कर सकते हैं. अपने मन से सेवन करना हानिकारक भी हो सकता है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img