मैसेज पढ़ते ही हो जाएगा डिलीट, वॉट्सऐप पर आने वाला है ये अनोखा फीचर, यूजर्स को कैसे होगा फायदा?


Last Updated:

वॉट्सऐप जल्द ‘After Reading’ फीचर ला सकता है, जिससे मैसेज पढ़ते ही अपने आप डिलीट हो जाएंगे. ये फीचर यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को और बेहतर बनाएगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

WhatsApp का नया ‘After Reading’ फीचर, पढ़ते ही खत्म होगा मैसेज

वॉट्सऐप अपने यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत करने के लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक नया ‘After Reading’ फीचर पर काम कर रही है, जिसमें मैसेज पढ़ते ही अपने आप डिलीट हो जाएंगे. अभी तक वॉट्सऐप में डिसअपियरिंग मैसेज (disappearing messages) का ऑप्शन मिलता है, जिसमें यूजर्स 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन का टाइमर सेट कर सकते हैं. लेकिन नया ‘After Reading’ फीचर इससे एक कदम आगे है. इसमें मैसेज पढ़ने के बाद सिर्फ 15 मिनट के अंदर दोनों यूजर्स के चैट से अपने आप गायब हो जाएगा.

अगर मैसेज पढ़ा नहीं जाता है, तो वह करीब 24 घंटे तक चैट में रहेगा और उसके बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा. खास बात यह है कि यह फीचर तब भी काम करेगा जब read receipts (blue tick) बंद होंगे.

यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है, जो अक्सर OTP, वेरिफिकेशन कोड या दूसरी निजी जानकारी शेयर करते हैं. इससे संवेदनशील जानकारी लंबे समय तक चैट में सेव नहीं रहेगी और प्राइवेसी बेहतर बनी रहेगी.

फोटो: WABetaInfo

ये फीचर अभी वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.12.2 में देखा गया है, लेकिन फिलहाल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. कंपनी इसे अभी टेस्ट कर रही है और आने वाले समय में इसे सभी के लिए जारी किया जा सकता है.

‘After Reading’ फीचर, वॉट्सऐप का मौजूदा View Once फीचर का अपग्रेड माना जा रहा है, जिसमें फोटो, वीडियो या वॉयस नोट्स सिर्फ एक बार ही देखे जा सकते हैं.

वॉट्सऐप का यह नया फीचर यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित और प्राइवेट चैटिंग अनुभव देने की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img