इस मीठे फल के पत्ती-छाल में भी छिपे हैं औषधीय गुण, विटामिन-सी और आयरन से भरपूर, गर्मियों में बेहद फायदेमंद


Last Updated:

Summer Health Tips: गर्मियों में शरीर को सेहतमंद और रोगों से सही रखने के लिए शहतूत का फल काफी फायदेमंद होता है. इसके फल ही नहीं. पत्ती और छाल में भी आयुर्वेदिक गुण होते हैं. आइए जानते हैं कि शहतूत के क्या-क्या फायदे होते हैं.

फिरोजाबाद: गर्मियों के सीजन में वैसे तो कई तरह के फल खाए जाते हैं, लेकिन शहतूत का फल खाने के कई फायदे हैं. ये फल मीठे होने के साथ-साथ हमारे हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. आयुर्वेदिक चिकित्सक के अनुसार, गर्मियों के इनका सेवन जरूर करना चाहिए. इससे हमारी स्किन को भी फायदा होता है. ये फल आमतौर पर गांव देहात इलाके में आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन बेहद कम समय के लिए ही शहतूत के फल देखने को मिलते हैं.

गर्मियों में खाने से होते हैं कई फायदे 
फिरोजाबाद आयुष विंग हॉस्पिटल की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. कविता महेश्वरी ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि गर्मियों में शहतूत के फल खूब खाए जाते हैं. आमतौर पर ग्रामीण इलाकों में इनके पेड़ भी देखने को मिलते हैं. शहतूत का फल मधुर शीत गुण से भरपूर होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-सी और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है.

वही अगर कोई व्यक्ति इस फल का गर्मियों में रोजाना सेवन करता है, तो उसकी कमजोरी भी दूर भागती है. वही इस फल की कई वैरायटी भी होती है. वैसे तो हरे, काले और लाल रंग के शहतूत ही देखने को मिलते हैं. लेकिन और भी तरह की वैरायटी इसमें देखने को मिलती है. गर्मियों में इन्हें खाने का अलग ही आनंद मिलता है.

पत्तियां और छाल से भी दूर होती है बीमारियां 
आयुर्वेदिक चिकित्सक ने कहा कि शहतूत का फल खाने में मीठा लगता है. इसलिए लोग इसे खाते है, लेकिन इसका जूस पीने से कई तरह के फायदे होते हैं. जैसे कब्ज या गले के सूजन में इसका जूस बहुत असरदार होता है. वही फंगल इन्फेक्शन होने पर इनके पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है. गर्मियों में हाथ और पैर में जलन होने पर इसका जूस पीना चाहिए. इससे शरीर को ठंडक मिलती है. शहतूत के फल खाने के बहुत फायदे हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img