डोंगरगढ़ – छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विष्णु लोधी ने क्षेत्र के प्राचीन एवं ऐतिहासिक माता देवालय यात्रा में भाग लिया। इस धार्मिक आयोजन के संयोजक एवं नेतृत्व स्वयं क्षेत्रीय विधायक दलेश्वर साहू जी कर रहे थे। विष्णु लोधी ने विधायक दलेश्वर साहू का आभार व्यक्त किया। विष्णु लोधी ने माता के दर्शन और पूजन के बाद क्षेत्रवासियों से संवाद किया। उन्होंने माता रानी से क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि, और सभी के जीवन में सुख-शांति की कामना की। विष्णु लोधी कहा, “माता रानी की कृपा हम सब पर बनी रहे। यह यात्रा न केवल भक्ति का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता और समर्पण का संदेश भी देती है। विधायक दलेश्वर साहू ने तृतीय चरण माता देवालय यात्रा का महत्व बताते हुए क्षेत्र के विकास और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाने की बात कही और माता रानी के आशीर्वाद से सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। यह यात्रा क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का सशक्त प्रतीक बन गई। यात्रा को सफल बनाने में प्रमुख रूप से विधायक दलेश्वर साहू, गुलाब वर्मा, विष्णु लोधी, पुष्पा वर्मा ,महेन्द्र यादव,सुरेश सिन्हा,होमदत्त वर्मा, मोती वर्मा, चेतन साहू, मनहरण सिन्हा,सुरज कौशल,कमल सिन्हा, रामानंद साहू, दिलीप वर्मा,सेवक साहू, बृजलाल वर्मा, अश्वनी वर्मा, महेन्द्र नगपुरे, मोहनी साहू, गोवर्धन वर्मा, कन्हैया सिंह ,नारायण सिंह, सोनू राम मंडले, दीनू जोशी, रघुनंदन वर्मा,गणेश वर्मा, बागेश्वर वर्मा, मदन मोहन साहू, मोरध्वज वर्मा, धर्मचंद, जयचंद ठाकुर ,दीपक सिंह, रामखेलावन साहू,मिथिलेश सिंह, मनोज जोशी, गणपत महिपाल, जनक वर्मा,भगवा वर्मा,नारायण वर्मा ,बाबूलाल पटेल, ईश्वर लोधी, कमल किशोर लोधी, दुखी वर्मा,बिसून वर्मा, गया वर्मा, चंदू नेम, सुदामा वर्मा, भोंदू वर्मा, राधेश्याम वर्मा खेमचंद साहू मानिक साहू बसंत साहू जंगल वर्मा गणेश वर्मा जनक वर्मा रेवा वर्मा, विश्राम वर्मा आदि बड़ी संख्या धर्म प्रेमी लोगों उपस्थित है।

Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist
Media | Editor | Writer | Digital Creator | Travel Vlogger | Web-app Developer | IT Cell’s | Social Work | Public Relations
Contact no: 8602764448