दिल्ली में पालम मेट्रो के पास लगी भीषण आग, 7 की जिंदा जलकर मौत, 2 लोग बिल्डिंग से कूदे


इमारत में एक ‘बेसमेंट’ और पांच मंजिलें थीं

डीएफएस के अनुसार, इमारत में एक ‘बेसमेंट’ और पांच मंजिलें थीं, जिसकी छत पर एक अस्थायी टीन की शेड बनी हुई थी। ‘बेसमेंट’, भूतल और पहली मंजिल का उपयोग कपड़े तथा सौंदर्य प्रसाधनों के भंडारण के लिए किया जा रहा था, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल आवासीय इकाइयां थीं।

अधिकारियों ने बताया कि खबर लिखे जाने तक शीतलन अभियान जारी था, जबकि टीम परिसर की तलाशी में लगी हुई थीं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति अंदर फंसा न रह जाए।

ऑनलाइन प्रसारित हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग इमारत के पास की संकरी गलियों में इकट्ठा है, जबकि दमकलकर्मी पाइप और सीढ़ियों का उपयोग करके आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img