इसी तरह, चांदी (5 मई वायदा) खबर लिखे जाने तक 813 रुपए यानी 0.35 प्रतिशत गिरकर 2,32,566 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। इंट्रा-डे ट्रेडिंग में चांदी ने 2,35,547 रुपए का उच्चतम स्तर और 2,31,503 रुपए का निम्नतम स्तर छुआ।
विश्लेषकों के अनुसार, भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद सोने-चांदी में मजबूत ‘सेफ-हेवन (सुरक्षित निवेश)’ की मांग नहीं दिख रही है।
एमसीएक्स पर चांदी फिलहाल 2,31,000 से 2,33,000 रुपए के दायरे में उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रही है, जहां 2,33,000 से 2,34,000 रुपए के स्तर पर रेजिस्टेंस है।
विश्लेषकों का कहना है कि अगर यह स्तर टूटता है तो कीमतें और ऊपर जा सकती हैं, जबकि 2,30,000 रुपए के नीचे गिरने पर तेज गिरावट आ सकती है।





