ममता बोलीं- चुनाव के बाद गैस-कैश बंद कर देगी बीजेपी, समाज को बांटने का लगाया आरोप


ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव रैली में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव खत्म होते ही गैस और कैश जैसी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी। समाज को बांटकर सत्ता हासिल करने की कोशिश की जा रही है।

फोटोः IANS

i

user

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेलदा में आयोजित एक बड़ी चुनावी रैली में बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने जनता को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव खत्म होते ही बजेपी गैस और कैश जैसी सुविधाएं देना बंद कर देगी।

बीजेपी की नीतियों पर ममता का हमला

रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी की नीतियां आम लोगों के हित में नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है, ताकि चुनाव के दौरान लोगों को लुभाया जा सके। मुख्यमंत्री ने इसे बीजेपी का “चुनावी खेल” बताते हुए कहा कि जनता को इस तरह के वादों से सावधान रहना चाहिए।

‘समाज को बांट रही बीजेपी’

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर समाज में विभाजन फैलाने का गंभीर आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी विभिन्न वर्गों के बीच नफरत और झगड़े पैदा कर रही है। उनके मुताबिक, यह तनावपूर्ण माहौल जानबूझकर बनाया जा रहा है, ताकि उसका फायदा उठाकर देश को लूटा जा सके।

जनता से अपील, बहकावे में न आएं

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे बीजेपी के बहकावे में न आएं और सोच-समझकर फैसला लें। उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता हासिल करने के लिए लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है और चुनाव के बाद अपने वादों से मुकर जाएगी। ममता बनर्जी ने जोर देकर कहा कि जनता को सतर्क रहना होगा और अपने हितों को ध्यान में रखकर वोट देना होगा।




Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img