खाली समय को बनाएं कमाई का जरिया, ऐसे शुरू करें अपना यूट्यूब चैनल, जानें मोनेटाइजेशन ऑन करने की पूरा प्रोसेस

Last Updated:

अगर आप खाली समय में घर बैठे ऑनलाइन कमाई करना चाहते हैं तो यूट्यूब चैनल शुरू करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस गाइड में जानिए 2026 में YouTube चैनल कैसे बनाएं, वीडियो कैसे अपलोड करें और यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के जरिए मोनेटाइजेशन ऑन करके ऐड्स, स्पॉन्सरशिप और दूसरे तरीकों से पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं.

आजकल हर कोई अडिशनल कमाई के तरीके ढूंढ रहा है. अगर आपके पास खाली समय है और आप मोबाइल या कैमरा से वीडियो बना सकते हैं, तो यूट्यूब आपके लिए सबसे आसान और अच्छा प्लेटफॉर्म है. 2026 में यूट्यूब पर चैनल शुरू करके आप घर बैठे डॉलर में पैसे कमा सकते हैं. कई लोग सोचते हैं कि इसमें बहुत मेहनत लगती है या सब्सक्राइबर्स मिलना मुश्किल है, लेकिन सही तरीके से शुरू करें तो यह काफी आसान हो जाता है.

सबसे पहले यूट्यूब चैनल कैसे शुरू करें? बहुत आसान है. अपना जीमेल अकाउंट खोलें और यूट्यूब.कॉम पर जाएं. ऊपर दाईं तरफ प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करके ‘Create a channel’ चुनें. चैनल का नाम रखें जो आपके कंटेंट से मैच करे, जैसे अगर आप खाना बनाना सिखाते हैं तो ‘Easy Indian Recipes’ या अपनी हॉबी के बारे में. फोटो और बैनर लगा दें.

अब नियमित रूप से वीडियो अपलोड करना शुरू करें. खाली समय में रोज 1-2 वीडियो बनाएं. शुरुआत में Shorts (छोटे 15-60 सेकंड के वीडियो) बनाना सबसे आसान है क्योंकि ये जल्दी वायरल होते हैं और व्यूज तेजी से बढ़ते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वीडियो बनाने के लिए महंगे कैमरा की जरूरत नहीं- मोबाइल फोन से अच्छी क्वालिटी में रिकॉर्ड करें, अच्छी रोशनी में बोलें, साफ आवाज रखें और एडिटिंग के लिए CapCut या InShot जैसे फ्री ऐप यूज करें. कंटेंट ऐसा चुनें जो लोगों को पसंद आए- जैसे टिप्स, रिव्यू, स्टोरी, कॉमेडी, एजुकेशन या डेली व्लॉग. सबसे जरूरी है नियमित अपलोड करना- हफ्ते में कम से कम 3-4 वीडियो.

अब बात मोनेटाइजेशन की, यानी पैसे कमाने की. 2026 में यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) में शामिल होने के लिए दो लेवल हैं. पहला (फैन फंडिंग जैसे Super Thanks, Memberships) के लिए: कम से कम 500 सब्सक्राइबर्स, पिछले 90 दिनों में 3 पब्लिक वीडियो अपलोड और या तो पिछले 12 महीने में 3,000 वॉच आवर्स या पिछले 90 दिनों में 3 मिलियन Shorts व्यूज.

फुल ऐड रेवेन्यू (विज्ञापन से डॉलर कमाने) के लिए: 1,000 सब्सक्राइबर्स और या तो 4,000 पब्लिक वॉच आवर्स (12 महीने में) या 10 मिलियन शॉर्ट्स व्यूज (90 दिनों में). ये लक्ष्य आसानी से हासिल हो सकते हैं अगर आप लगातार अच्छा कंटेंट बनाते रहें.

मोनेटाइजेशन ऑन करने का प्रोसेस: जब आपके चैनल पर ये जरूरी नंबर्स पूरे हो जाएं, तो यूट्यूब स्टूडियो में जाएं. बाईं तरफ ‘Monetization’ सेक्शन में ‘Apply’ पर क्लिक करें. AdSense अकाउंट लिंक करें (अगर नहीं है तो नया बनाएं, ये फ्री है). यूट्यूब आपका चैनल रिव्यू करेगा -Community Guidelines फॉलो करने चाहिए, कोई स्ट्राइक नहीं होनी चाहिए. अप्रूवल मिलने पर ऐड्स ऑन हो जाएंगे और कमाई शुरू. पेमेंट डॉलर में AdSense के जरिए बैंक में आता है (भारत में आसानी से ट्रांसफर हो जाता है).

याद रखें, कमाई सिर्फ ऐड्स से नहीं- स्पॉन्सरशिप, एफिलिएट मार्केटिंग, चैनल मेंबरशिप भी जोड़ सकते हैं. शुरुआत में धैर्य रखें, 3-6 महीने लग सकते हैं लेकिन एक बार मोनेटाइज हो गया तो पैसिव इनकम बन जाती है. तो आज ही चैनल शुरू करें, खाली समय का फायदा उठाएं और वीडियो बनाकर डॉलर कमाएं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img