Gardening Tips: घर के अंदर छोटे और खूबसूरत पौधे रखना आजकल ट्रेंड के साथ-साथ जरूरत भी बन गया है. ये पौधे कमरे की सुंदरता बढ़ाने के साथ हल्की खुशबू और पॉजिटिव एनर्जी भी देते है. नर्सरी संचालक शैलेंद्र के अनुसार छोटे इनडोर प्लांट्स घर में शांति का माहौल बनाते है और मेहमानों को भी आकर्षित करते है. इनमें पीस लिली अपने सफेद फूलों और हल्की सुगंध के लिए जानी जाती है, जो हवा को शुद्ध करने में मदद करती है. जेड प्लांट मोटी पत्तियों वाला पौधा है, जिसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. एंथूरियम अपने लाल-गुलाबी फूलों से कमरे को रॉयल लुक देता है. वहीं लैवेंडर की खुशबू तनाव कम करने और नींद बेहतर करने में सहायक मानी जाती है. अरेका पाम कमरे में हरियाली और फ्रेशनेस बनाए रखता है. कम देखभाल में ये पौधे लंबे समय तक घर को खूबसूरत बनाए रखते है.





