घर पर ऐसे बनाएं पुदीना की चटनी, सेहत के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब! – News18 हिंदी


X

घर पर ऐसे बनाएं पुदीना की चटनी, सेहत के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब!

 

arw img

पुदीना चटनी रेसिपी (Pudina Chutney Recipe): विंध्य क्षेत्र के पारंपरिक व्यंजनों में पुदीने की चटनी का अपना एक अलग स्थान है. यह चटनी खासतौर पर गर्मी के मौसम में खाई जाती है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक और भरपूर ऊर्जा देती है. सादा खाना भी इस चटनी के साथ और ज्यादा खास बन जाता है. आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन सिंह ने लोकल 18 को बताया कि पुदीने की चटनी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी देती है. गर्मी के दिनों में यह शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती है. इसलिए लोग इसे अपने रोजमर्रा के भोजन में शामिल करते हैं. उन्होंने बताया कि चटनी को मिक्सर में आसानी से बनाया जा सकता है, लेकिन अगर इसे पारंपरिक तरीके से सिलबट्टे पर पीसा जाए तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है. पुदीना पाचन तंत्र को मजबूत करता है और गैस, अपच, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. इसके अलावा यह मुंह की बदबू दूर करने, तनाव कम करने और त्वचा संबंधी दिक्कतों को कम करने में भी सहायक है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img