ग्रामीण इलाकों में आम सा दिखने वाला मकोय का पौधा, पेट की गंभीर बीमारियों में फायदेमंद, एक्सपर्ट की सलाह पर करें उपयोग


Last Updated:

वैद्य वेद प्रकाश पांडेय बताते हैं कि मकोय का पौधा लीवर से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है. पीलिया के मरीजों को इसका उपयोग करने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा यह पेट से जुड़ी दिक्कतों जैसे गैस, अपच और कब्ज में भी राहत देता है. यह पौधा आमतौर पर गांव में नजर आता है. मकोय को कई जगह काकमाची भी कहा जाता है. इसके छोटे-छोटे काले फल और हरे पत्ते होते हैं. आयुर्वेद में इस पौधे का खास महत्व बताया गया है.

खेतों और आसपास के इलाकों में आसानी से मिलने वाला मकोय का पौधा देखने में भले ही साधारण लगता हो, लेकिन इसके औषधीय गुण इसे खास बनाते हैं. ग्रामीण इलाकों में लोग इसे लंबे समय से घरेलू इलाज के रूप में इस्तेमाल करते आ रहे हैं. मकोय को कई जगह काकमाची भी कहा जाता है. इसके छोटे-छोटे काले फल और हरे पत्ते होते हैं. आयुर्वेद में इस पौधे का खास महत्व बताया गया है.

मकोय का पौधा

मकोय लीवर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. खासकर पीलिया (जॉन्डिस) जैसी बीमारी में इसका इस्तेमाल पुराने समय से घरेलू इलाज के रूप में किया जाता रहा है. ग्रामीण इलाकों में लोग इसके पत्तों का रस या काढ़ा बनाकर पीते हैं, जिससे लीवर को साफ करने और उसकी कार्यक्षमता बेहतर करने में मदद मिलती है. मकोय में ऐसे प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर से विषैले तत्व (टॉक्सिन) बाहर निकालने में सहायक होते हैं.

मकोय

 मकोय पेट से जुड़ी समस्याओं में भी काफी लाभकारी माना जाता है. आजकल बदलती खानपान की आदतों की वजह से गैस, अपच और कब्ज जैसी दिक्कतें आम हो गई है, ऐसे में मकोय एक आसान घरेलू उपाय बन सकता है. लोग इसके पत्तों का साग बनाकर खाते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है. यह पेट को साफ रखने में सहायक होता है और कब्ज की समस्या को धीरे-धीरे कम कर सकता है.वेद प्रकाश पांडेय बताते है कि मकोय का पौधा बुखार में भी उपयोगी माना जाता है. जब किसी व्यक्ति को बुखार होता है, तो शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है. ऐसे में मकोय के पत्तों का काढ़ा पीना पारंपरिक रूप से लाभकारी माना जाता है. लोग इसके पत्तों को उबालकर काढ़ा तैयार करते हैं और इसका सेवन करते हैं. यह शरीर का तापमान नियंत्रित करने में मदद कर सकता है और बुखार के दौरान होने वाली कमजोरी को कम करने में सहायक होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मकोय

मकोय का पौधा त्वचा से जुड़ी समस्याओं में भी काफी असरदार माना जाता है. खुजली, दाद, जलन या एलर्जी जैसी दिक्कतों में इसका उपयोग पुराने समय से घरेलू उपचार के रूप में किया जाता रहा है. मकोय के ताजे पत्तों को पीसकर उसका लेप प्रभावित जगह पर लगाते हैं. इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और जलन व खुजली में राहत महसूस होती है. मकोय का पौधा मुंह के छालों में भी राहत देने वाला माना जाता है. मुंह में छाले होना आम समस्या है, लेकिन इससे खाने-पीने और बोलने में काफी परेशानी होती है. ऐसे में मकोय के पत्तों का रस उपयोगी माना जाता है. मकोय के ताजे पत्तों का रस निकालकर छालों पर लगाते हैं, जिससे जलन और दर्द में राहत मिलती है. यह छालों को जल्दी भरने में भी मदद कर सकता है.

मकोय

वैद्य वेद प्रकाश पांडेय बताते है कि मकोय के कई फायदे हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल सही मात्रा में करना बहुत जरूरी है. ज्यादा मात्रा में सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है. इसलिए किसी भी बीमारी में इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img