LPG cylinder quota India | LPG cylinder quota India | LPG booking rules | Indane XTRATEJ gas | non domestic bulk consumers | LPG supply India | Indian


होमताजा खबरदेश

LPG Cylinder Booking: किल्‍लत के बीच एलपीजी का आया नया फार्मूला,सिलेंडर झट से

Last Updated:

LPG Cylinder Booking News- ईरान- इजराइल और अमेरिका युद्ध की वजह से एलपीजी संकट से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने एक और प्रयास किया है. इसके तहत कुल मांग का 70% नॉन डोमेस्टिक बल्‍क उपभोक्‍ता को आवंटित किया गया है. जिससे इंडेन एक्सट्रेट जे की बुकिंग आसानी से की जा सकती है.

Zoom

उपभोक्‍ताओं को राहत देने के लिए सरकार का एक और प्रयास.

नई दिल्‍ली. ईरान- इजराइल और अमेरिका युद्ध की वजह से एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी बुकिंग नियमों में बदलाव और पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा देने बाद सरकार ने नए निर्णय लिए हैं,  संभावना है कि इससे उपभोक्‍ताओ को राहत मिलेगी. इस फैसले से नॉन होलसेल घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी का कोटा बढ़ाया गया है. जिससे इंडेन एक्सट्रेट जे गैस बुकिंग आसानी से की जा सकती है.

न्‍यूज 18 पंजाबी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्रों में एलपीजी की आपूर्ति को और सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से एक बड़ा निर्णय लिया गया. इसके तहत कुल मांग का 70% नॉन डोमेस्टिक बल्‍क उपभोक्‍त को आवंटित किया गया है. यह जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हवाले से दी गयी है. फार्मास्यूटिकल्स, खाद्य प्रसंस्करण, पॉलिमर, कृषि, पैकेजिंग, पेंट, स्टील और रक्षा संबंधी सामग्री सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी. मंत्रालय ने बताया कि यह व्‍यवस्‍था सप्‍लाई बेहतर करने में, आवश्यक वस्तुओं की कमी को रोकने और मौजूदा ग्‍लोबल संकट के बावजूद इंडस्‍ट्री में गैस सप्‍लाई जारी रखने मदद मिलेगी.

गैर-थोक घरेलू उपभोक्ता 5 किलो, 10 किलोग्राम या 14.2 किलोग्राम छोटे एलपीजी सिलेंडर का उपयोग नहीं करते हैं. आमतौर पर घरों में उपयोग किए जाते हैं. नॉन डोमेस्टिक बल्‍क उपभोक्‍ता में कंपनियां, उद्योग और बड़े पैमाने के संस्थान शामिल हैं, जिन्हें एलपीजी सिलेंडर की आवश्यकता होती है. Indane XTRATEJ मार्केटिंग इंडियन ऑयल द्वारा की जाती है. Indane XTRATEJ में आम तौर पर अधिक वजन और बड़ी क्षमता होती है. यह 19 किलोग्राम, 47.5 किलोग्राम और 425 किलोग्राम वजन में उपलब्ध है. नतीजतन, इसकी लागत भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की तुलना में अधिक है.

इंडियन ऑयल के अनुसार Indane XTRATEJ एक एलपीजी है, जिसे विभिन्न क‍मर्शिलय और औद्योगिक उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसे इंडियन ऑयल के अनुसंधान एवं विकास केंद्र में अत्याधुनिक नैनो तकनीक का उपयोग करके विकसित किया गया है.

ये वाले सिलेंडर कैसे बुक करें

इंडियनऑयल ने कहा है कि XTRATEJ वर्तमान में केवल चुनिंदा जिलों में उपलब्ध है. हालांकि कंपनी इसे पूरे देश में उपलब्ध कराने की योजना बना रही है. बुकिंग करने या किसी भी जानकारी के लिए आप टोल-फ्री नंबर 18002333555 पर कॉल कर सकते हैं

एलपीजी के 45 दिन और 25 दिन के नियम

पिछले महीने सरकार ने पहले ही सप्‍लाई और डिमांड दोनों बदलाव किया है, जिसमें रिफाइनरी उत्पादन में तेजी लाना, शहरी क्षेत्रों में बुकिंग अंतराल को 21 से बढ़ाकर 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन किया गया है. इसके बाद यह फैसला राहत देगा.

About the Author

authorimg

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img