उन्होंने कहा कि अब भारतीय ध्वज वाले 22 जहाज पश्चिमी किनारे पर फंसे हैं और उन पर सवार सभी 611 नाविक सुरक्षित हैं। फंसे जहाजों में छह एलपीजी वाहक, एक तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) टैंकर, चार कच्चा तेल टैंकर, एक रासायनिक उत्पाद वाहक, तीन कंटेनर जहाज और दो थोक मालवाहक शामिल हैं। इसके अलावा एक ड्रेजर, एक खाली जहाज और तीन जहाज सूखी गोदी में रखरखाव के लिए मौजूद हैं।





