लो जी, वैज्ञानिकों ने बता दिया फिटनेस का शॉर्टकट, सप्ताह में 2 दिन करें ये एक्सरसाइज, दनदनाती रहेगी ताकत


Last Updated:

2 Short Workout for Fitness : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास समय नहीं होता कि वह अपने शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज कर सके. शरीर में हरकत नहीं होने की वजह आज लोगों का शरीर बीमारियों का घरौंदा बनता जाता है. ऐसे में वैज्ञानिकों ने एक शॉर्ट कट तरीका खोजा है. इसके मुताबिक सप्ताह में सिर्फ दो दिन छोटी सी एक्सरसाइज करनी होती है. इसका फायदा जबर्दस्त है.

Zoom

सिर्फ इस एक्सरसाइज से ही फिट रहेगी बॉडी.

Weekly 2 days exercise benefits: आज के समय में अधिकांश लोग चेयर पर बैठकर काम करते हैं. दिन भर काम करने के बाद समय नहीं मिलता कि कुछ एक्सरसाइज कर लें. इस कारण लोगों की शारीरिक गतिविधियां बिल्कुल कम होने लगी है. इन सबकी वजह से मांसपेशियों में ताकत कम होने लगती है और चलने-फिरने में भी बैलेंस नहीं रहता. दूसरी ओर जोड़ों की समस्या भी होने लगती है. ऐसे में एक नई रिसर्च में दावा किया है अगर आप सप्ताह में दो दिन भी रेजिस्टेंस एक्सरसाइज करें तो इससे आपका शरीर फिट रहेगा और मांसपेशियों में बुढापे तक ताकत बरकरार रहेगी.

सिंपल स्क्वैट्स, पुश अप्स के जिंदगी भर फायदे
टीओआई की खबर के मुताबिक एक बड़े अध्ययन में पाया गया है कि हफ्ते में सिर्फ दो बार साधारण ताकत बढ़ाने वाली एक्सरसाइज करना भी आपकी सेहत पर अच्छा असर डाल सकता है. यह शोध अमेरिकन कॉलेज ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन के जर्नल में प्रकाशित हुआ है. इसमें 30,000 से ज्यादा लोगों की सेहत के आंकड़ों का अध्ययन किया गया. इसमें पाया गया कि स्क्वैट्स, पुश-अप्स, घर के सामान से वजन उठाना या रेजिस्टेंस बैंड का उपयोग जैसे आसान एक्सरसाइज मांसपेशियों की ताकत बढ़ाते हैं. इतना ही नहीं, इससे शरीर का संतुलन सुधरता है और चलने की गति बेहतर होती है. इससे शरीर को लाइफटाइम तक फिट रखा जा सकता है. ये फायदे सिर्फ फिटनेस तक सीमित नहीं हैं बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी को भी आसान बनाते हैं. जैसे सीढ़ियां चढ़ना, सामान उठाना या बढ़ती उम्र में गिरने से बचना, इन सब में मदद मिलती है.

हफ्ते में सिर्फ दो सेशन
अध्ययन में कहा गया है कि इस एक्सरसाइज को रोज करने की जरूरत नहीं है. हफ्ते में सिर्फ दो छोटे सेशन करने से ही जबर्दस्त फायदा मिलता है. इसके लिए शरीर की बड़ी मांसपेशियों पर किसी न किसी तरह से हरकत में लाना काफी हैं. हालांकि इसके लिए नियमितता जरूरी है. यानी हफ्ते में दो दिन हर हाल में एक्सरसाइज करनी जरूरी है.

क्या दो दिन काफी है
सफदरजंग अस्पताल में स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के डायरेक्टर डॉ. दीपक जोशी ने टीओआई से बताया कि शुरुआत में हफ्ते में दो दिन एक्सरसाइज ठीक है, लेकिन ताकत और बेहतर सेहत के लिए लोगों को कम से कम चार दिन एक्सरसाइज करने की कोशिश करनी चाहिए. हालांकि बिना किसी उपकरण वाली एक्सरसाइज या योग भी काफी असरदार हो सकते हैं. रोजाना 20-25 मिनट तक पीठ, घुटनों और कूल्हों जैसी मुख्य मांसपेशियों पर ध्यान देने से भी अच्छा फायदा मिलता है. फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में सीनियर कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स डॉ. नमन वहल ने बताया कि कई लोग रोज टहलते तो हैं, लेकिन फिर भी उनकी मांसपेशियां कमजोर रहती हैं और संतुलन भी कम होता है. सिर्फ चलना उम्र के साथ होने वाली मांसपेशियों की कमी को नहीं रोक पाता. यही कमजोरी 40-50 की उम्र में भी अस्थिरता, गिरने और चोट से उबरने में देरी का कारण बनती है. इसलिए रेजिस्टेंस एक्सरसाइज ज्यादा जरूरी है.

क्या होती है रेजिस्टेंस एक्सरसाइज
रेजिस्टेंस एक्सरसाइज का मतलब है ऐसी एक्सरसाइज जिसमें आपकी मांसपेशियां किसी बाहरी बल या वजन के खिलाफ काम करती हैं. यानी आपकी शरीर पर बाहरी बल आपके शरीर को खींचे और आप उसे खींचे. जैसे भारी ट्रैक्टर के पहिए को जब आप उठाते हैं ट्रैक्टर का बल आपके खिलाफ लगता है और आप ट्रैक्टर के पहिए के खिलाफ बल लगाते हैं. इसे ही रेजिस्टेंस एक्सरसाइज कहा जाता है. पुश-अप्स, स्क्वाट्स या प्लैंक में आपका शरीर ही वजन का काम करता है. डम्बल उठाना या जिम में बारबेल के साथ एक्सरसाइज करना या बैंड को पैरों में फंसाकर खींचना भी रेजिस्टेंस एक्सरसाइज है.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img