LIVE: ‘टीम इंडिया’ का जज्बा बेअसर कर देगा जंग का असर! PM मोदी कर रहे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, क्या फैसला होगा?


होमताजा खबरदेश

LIVE: ‘टीम इंडिया’ स्पिरिट पर जोर, पीएम मोदी कर रहे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

Last Updated:

PM Modi Meeting With All CMs LIVE: पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बड़ी बैठक बुलाई है. इस मीटिंग में ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष से भारत पर पड़ने वाले असर और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. चुनाव वाले राज्यों को छोड़कर बाकी सभी राज्यों के सीएम इसमें शामिल हुए.

Zoom

मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

PM Modi Meeting With All CMs: पश्चिम एशिया में तनाव के मद्देनजर भारत सरकार राज्यों के साथ कोऑर्डिनेशन को तेज करने में जुट गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक कर रहे हैं. बैठक में ‘टीम इंडिया’ की भावना पर जोर दिया गया. इस बैठक का मकसद देशभर में तैयारियों की समीक्षा करना और संभावित संकट से निपटने के लिए एकजुट रणनीति बनाना है. खास बात यह है कि चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री आचार संहिता के कारण इसमें शामिल नहीं हुए, लेकिन उनके लिए अलग से मुख्य सचिव स्तर पर बैठक तय की गई है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात का असर भारत की ऊर्जा सुरक्षा, सप्लाई चेन और विदेशों में रह रहे भारतीयों पर पड़ सकता है. ऐसे में केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर एक मजबूत प्रतिक्रिया तैयार करना चाहती है. इस बैठक में राज्यों से सुझाव लेकर एक व्यापक राष्ट्रीय रणनीति को अंतिम रूप देने की कोशिश भी होगी.

PM Modi Meeting With Chief Ministers LIVE

  • 7.10 PM: प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में चुनावी राज्यों को छोड़ बाकी सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासक और वरिष्ठ अधिकारी जुड़े. सभी नेता अपने-अपने दफ्तरों या वार रूम से स्क्रीन के जरिए शामिल हुए.
  • 6.30 PM: सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में चुनावी राज्यों (केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी) के सीएम हिस्सा नहीं ले रहे हैं.
इससे पहले, संसद परिसर में आयोजित सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी दलों को स्थिति की जानकारी दी थी. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि विपक्ष के सभी सवालों का जवाब दिया गया और सभी दलों ने सरकार के कदमों का समर्थन किया है.

प्रधानमंत्री मोदी पहले ही संसद में स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए सात सशक्त समूह बनाए हैं. ये समूह ईंधन आपूर्ति, उर्वरक, लॉजिस्टिक्स और अन्य जरूरी क्षेत्रों पर लगातार नजर रख रहे हैं.

दरअसल, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने वैश्विक स्तर पर समुद्री मार्गों को प्रभावित किया है, जिससे व्यापार और ऊर्जा सप्लाई पर दबाव बढ़ा है. भारत के लिए यह स्थिति इसलिए भी अहम है क्योंकि बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक खाड़ी देशों में काम करते हैं. ऐसे में सरकार हर स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करने में लगी है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके.

About the Author

authorimg

Deepak Verma

दीपक वर्मा (Deepak Verma) एक पत्रकार हैं जो मुख्‍य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों और समसामयिक विषयों से जुडी विस्तृत रिपोर्ट्स लिखते हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img