रायपुर: केंद्रीय बजट 2026 देश के समग्र विकास, युवाओं के रोजगार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में एवं छत्तीसगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में यह बजट देश और प्रदेश को विकास के नए आयाम देगा।
इस बजट में किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को विशेष प्राथमिकता दी गई है। आयकर राहत, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार सृजन से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की भावना को साकार करता है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा इस जनहितकारी बजट का स्वागत करता है।”
— अमित चौधरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा
