खड़गे ने केरल, असम और पुडुचेरी के लोगों से बदलाव के लिए मतदान करने का आह्वान किया


खड़गे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “केरल की मेरी प्यारी बहनों और भाइयों, आप हमेशा शिक्षा, गरिमा, धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और सामाजिक न्याय के लिए खड़े रहे हैं। आपने देश को दिखाया है कि प्रगतिशील सोच का वास्तव में क्या मतलब है। अब, एक बार फिर जिम्मेदारी आपके हाथों में है।”

उन्होंने कहा, “पिछले वर्षों में आपने बढ़ती बेरोजगारी, वित्तीय संकट और बढ़ती अनिश्चितता का सामना किया है। किसानों, बागान श्रमिकों, युवाओं और छोटे व्यवसाय मालिकों ने एक सरल प्रश्न पूछा है: ‘राहत कहां है? अवसर कहां है?'”

उन्होंने कहा, “विभाजन या भटकाव को उस ताकत को कमजोर न करने दें। मैं सभी से बड़ी संख्या में बाहर आने और ऐसी सरकार के लिए वोट करने की अपील करता हूं जो आपकी बात सुनती हो, परवाह करती हो और काम करती हो। न्याय के लिए वोट करें। बेहतर केरल के लिए वोट करें।”



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img