-14.5 C
New York

डोंगरगढ जोड़ मेला में चल रहे खालसा प्रीमियर लीग क्रिकेट का हुआ समापन

Published:

डोंगरगढ़ – सिक्ख समाज के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जोड़ मेला का आयोजन किया गया जिसमें जोड़ मेला सिक्ख युथ वेलफेयर सोसायटी, द्वारा आयोजित 9 दिवसीय KPL-6 का आयोजन् किया गया। 5 दिसंबर से 13 दिसंबर तक खालसा स्कूल के फ्लड लाइट ग्राउंड में सिक्ख समाज के सभी वर्गों के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन किये गए..
आयोजन के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता में सभी वर्गों की कुल 18 टीमों ने अपने खेल जोहर का प्रदर्शन किया.
जूनियर वर्ग मे, राज रॉयलस की टीम विजेता रही, सीनियर वर्ग में कक्कड़ राइजर्स एवम सुपर सीनियर वर्ग में युवराज मोटर्स ने ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया, विजेता टीम और अन्य खिलाड़ियों को समाज के वरिष्ठ जनों ने देर रात तक मंच मे मौजूद हो कर पुरस्कृत किया..फाइनल्स के दिन डोंगरगढ़ के मशहूर गायक, त्रिलोचन सिंह गोल्डी ने अपनी मधुर आवाज़ मे शबद गुरबानी की शानदार प्रस्तुति दी, जिसकी काफी सराहना की गयी..
आयोजन के दौरान, टीम जोड़ मेला एवम राजनांदगांव की प्रसिद्ध महिला चिकिस्तक डॉक्टर सुरभि महोबे के तत्वाधान में फुल बॉडी चेकअप कैंप में 163 लोगों ने स्पॉट पर और 20 लोगों ने lab. मे जाकर इस कैंप का लाभ लिया . आयोजन के अंतर्गत दिनांक 13 दिसंबर को स्वास्थ के प्रति एक फ्री मेडिकल कैंप का भी आयोजन गोंदिया के सहयोग हॉस्पिटल के द्वारा किया गया, जिसमे भारी संख्या में लोगों ने निशुल्क स्वास्थ लाभ प्राप्त किया और टीम जोड़ मेला की इस मुहिम को नगर के जनप्रतिनिधि एवम प्रशासनिक आधिकारी गण ने आयोजन स्थल पहुँच कर खूब सराहा एवम टीम जोड़ मेला की प्रशंसा की.. पूरे 9 दिवसीय आयोजन के दौरान समाज के सभी वर्गों ने एक परिवार की तरह एक जुट हो कर पूरे आयोजन को अपार सफलता दिलवायी, जिसका टीम जोड़ मेला ने बहुत बहुत धन्यवाद किया।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist Media | Editor | Writer | Digital Creator | Travel Vlogger | Web-app Developer | IT Cell’s | Social Work | Public Relations Contact no: 8602764448

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img