kerala Assembly Election Voting Live | Puducherry Vidhan Sabha Chunav Voting Live | Assam Vidhan Sabha Election Voting Live


असम, केरल और पुडुचेरी में आज मतदान हो रहा है. तीनों राज्यों में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी. वोटर ईवीएम के जरिए अपने अधिकार का इस्तेमाल कर यह तय करेंगे कि सत्ता किसके हाथ में जाएगी. पूरे चुनाव प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अब अंतिम फैसला जनता के हाथ में है. निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने हर बूथ पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. इस बार बड़ी संख्या में युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे. अब सबकी नजर इस बात पर है कि किसे सत्ता मिलेगी और किसे हार का सामना करना पड़ेगा.

Assam Chunav Voting LIVE : पीठासीन अधिकारी डॉ. गार्गी फुकन ने बताया वोटिंग की तैयारी

असम के मोरीगांव में पोलिंग स्टेशन 177 की पीठासीन अधिकारी डॉ. गार्गी फुकन ने बताया- ‘हमने मॉक पोलिंग शुरू की थी, और अब यह पूरी हो चुकी है. हम यहां सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू करेंगे. हमारे पास यहां 792 (मतदाता) हैं. यहां पुलिस से लेकर BLO और माइक्रो ऑब्जर्वर तक, सभी कर्मचारी महिलाएं हैं. सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है. उम्मीद है कि सब ठीक रहेगा. मैं सभी मतदाताओं से अपील करती हूं कि वे बाहर निकलें और मतदान करें.’

Assam Chunav Voting LIVE : वोटिंग शुरू होने से पहले ही पोलिंग बूथ पर पहुंचे वोटर

असम विधानसभा चुनाव में मतदान शुरू होने का इंतज़ार करते दिखे वोटर, सिलचर के तारापुर स्थित एक मतदान केंद्र पर सुबह से ही बारी आने का इंतजार करते दिखे वोटर.

Assam Chunav Voting LIVE : असम चुनाव में 2.5 करोड़ वोटर, 5.75 लाख नए मतदाता तय करेंगे सत्ता की कुर्सी

असम में इस बार लगभग 2.5 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 5.75 लाख से अधिक युवा पहली बार वोट डालने जा रहे हैं, जो चुनावी रिजल्ट पर अहम असर डाल सकते हैं. राज्य में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं और सरकार बनाने के लिए 64 सीटों का आंकड़ा जरूरी है.

Assam Chunav Voting LIVE : असम में वोटिंग से पहले मॉक पोलिंग, पूरी तैयारी के साथ डटे दिखे मतदानकर्मी

असम विधानसभा चुनाव में कामरूप मेट्रोपॉलिटन ज़िले के मतदान केंद्र संख्या 115 और 116 पर वोटिंग से पहले मतदानकर्मी मॉक पोलिंग करते दिखे. मोरीगांव के जागीरोड निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों 177 और 181 पर मॉक पोलिंग चल रही है.

Tripura By-election Chunav Voting LIVE: त्रिपुरा उपचुनाव में 12 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट

त्रिपुरा उपचुनाव में पश्चिम त्रिपुरा के डीएम विशाल कुमार ने बताया- ‘ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल (ADC) चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियां, खासकर पोस्टल बैलेट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. आज से ही कमीशनिंग का काम शुरू हो गया है. 12 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए सुरक्षा बलों को भी तैनात किया जा रहा है. कानून-व्यवस्था और सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है. हम सभी ज़रूरी इंतज़ाम कर रहे हैं, और गाड़ियों की व्यवस्था भी कर ली गई है. हम अपने फील्ड अधिकारियों के साथ हमेशा मौके पर मौजूद रहते हैं. कानून-व्यवस्था की स्थिति भी पूरी तरह नियंत्रण में है। 12 तारीख को होने वाले ADC चुनाव की सभी तैयारियां सुचारू रूप से आगे बढ़ रही हैं, और हमें उम्मीद है कि जनता के सहयोग से हम एक शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में सफल होंगे.

kerala Chunav Voting LIVE : कन्नूर के सेंट जॉन स्कूल बूथ पर मॉक पोलिंग से शुरुआत, सुबह 7 बजे से असली वोटिंग

केरल विधानसभा चुनाव में कन्नूर ज़िले के कडाथुमकाडवु स्थित सेंट जॉन बैपटिस्ट EMHSS स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 4 पर मतदानकर्मियों ने मॉक पोलिंग के साथ अपने काम की शुरुआत की. रियल वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होगी.

Chunav Voting LIVE : असम, केरल और पुडुचेरी में 1900 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

चुनाव प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने नामांकन भरे. असम में 1,388, केरल में 2,117 और पुडुचेरी में 514 नामांकन दाखिल किए गए, यानी कुल मिलाकर 4,019 नामांकन हुए. जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों की संख्या घटकर करीब 1,900 रह गई. यह आंकड़ा बताता है कि चुनाव में भागीदारी कितनी व्यापक रही और हर सीट पर मुकाबला कितना कड़ा है.

Puducherry Chunav Voting LIVE : पुडुचेरी में 30 सीटों पर हाई-वोल्टेज मुकाबला, 16 का आंकड़ा पार करने की जंग

पुडुचेरी में भले ही केवल 30 सीटों पर चुनाव हो रहा हो, लेकिन सियासी माहौल पूरी तरह गरम है. इनमें से 5 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं और सत्ता में आने के लिए 16 सीटों का आंकड़ा पार करना जरूरी होगा. इस चुनाव में करीब 9.44 लाख मतदाता हिस्सा ले रहे हैं. छोटा राज्य होने के बावजूद हर सीट पर कड़ा मुकाबला है और नतीजे मामूली अंतर से तय हो सकते हैं.

kerala Chunav Voting LIVE : केरल चुनाव में 140 सीटों पर कड़ा संग्राम, 833 उम्मीदवारों के बीच तीसरा मोर्चा बिगाड़ सकता है खेल

केरल में 140 सीटों पर इस बार भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां 833 उम्मीदवार मैदान में हैं. राज्य में कुल 2.71 करोड़ मतदाता हैं और इनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है. सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का आंकड़ा जरूरी है. इस बार एक तीसरा मोर्चा भी अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटा है, जिससे चुनावी समीकरण बदलते दिखाई दे रहे हैं.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img