वहीं, इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शोभा सुरेंद्रन ने इसे कांग्रेस की घबराहट करार दिया। उन्होंने कहा, “लगता है कांग्रेस और उसका नेतृत्व अब मान चुका है कि वे हार रहे हैं और हम जीत रहे हैं।”
इस मुद्दे पर विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस कथित गुप्त समझौते की बातें अब सामने आ रही हैं और यह सिर्फ पलक्कड़ ही नहीं, बल्कि करीब 10 अन्य सीटों पर भी लागू है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सीपीआई(एम) बीजेपी की मदद करती है, तो बीजेपी भी बदले में उनकी मदद करती है, और इसका एक उदाहरण चेंगन्नूर सीट है।





