पलामू में गरीबों के लिए वरदान जन औषधि केंद्र, 24 घंटे मिलती हैं किफायती दवाइयां


Last Updated:

यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना’ के तहत खोला गया है. यहां करीब 2047 प्रकार की दवाइयां और लगभग 300 प्रकार के सर्जिकल आइटम बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि जो दवाइयां बाजार में 250 रुपये तक मिलती हैं, वही यहां मात्र 15 रुपये तक में उपलब्ध हो रही हैं.

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में आम लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है. मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जन औषधि केंद्र की शुरुआत कर दी गई है, जहां मरीजों को बाजार की तुलना में काफी कम कीमत पर दवाइयां मिल रही हैं. महंगी दवाइयों के बोझ से परेशान मरीजों के लिए यह केंद्र राहत का बड़ा माध्यम बनकर उभरा है.

2047 प्रकार की दवाइयां
दरअसल, यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना’ के तहत खोला गया है. यहां करीब 2047 प्रकार की दवाइयां और लगभग 300 प्रकार के सर्जिकल आइटम बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि जो दवाइयां बाजार में 250 रुपये तक मिलती हैं, वही यहां मात्र 15 रुपये तक में उपलब्ध हो रही हैं. इससे मरीजों को 60 से 80 प्रतिशत तक की बचत हो रही है.

गरीब परिवारों के लिए बेहद लाभकारी
यह सुविधा विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है, जो इलाज के खर्च को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं. केंद्र को अस्पताल के मातृ-शिशु विभाग में, गायनी ओपीडी के पास स्थापित किया गया है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयां लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो.

बीमारियों की जेनरिक दवाइयां उपलब्ध
यहां बीपी, शुगर, हृदय रोग समेत लगभग सभी सामान्य और गंभीर बीमारियों की जेनरिक दवाइयां उपलब्ध हैं, जो गुणवत्ता के मामले में ब्रांडेड दवाओं के बराबर मानी जाती हैं. केंद्र के संचालक छोटू कुमार के अनुसार, यहां 50 से 80 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है.

24 घंटे खुला रहता है औषधि केंद्र
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह जन औषधि केंद्र 24 घंटे खुला रहता है, जिससे आपात स्थिति में भी मरीजों को तुरंत दवाइयां मिल सकती हैं. यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बना रही है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि बेहतर इलाज अब महंगा होना जरूरी नहीं है.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img