ईरान जंग में पाकिस्तान की भूमिका पर जयराम रमेश की तीखी टिप्पणी, मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद जयराम रमेश ने ईरान युद्ध में मध्यस्थ के तौर पर पाकिस्तान का नाम सामने आने पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने पाकिस्तान की कमियां गिनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।

जय राम रमेश ने एक्स पर लिखा, “यह एक ऐसा देश (पाकिस्तान) है, जहां लोकतंत्र एक मजाक बनकर रह गया है। यह एक ऐसा देश है, जिसकी अर्थव्यवस्था बदहाल है और जो आईएमएफ तथा चीन और सऊदी अरब जैसे कुछ अन्य दाताओं से मिली जीवनरेखा पर निर्भर है। यह एक ऐसा देश है, जिसे दशकों से आतंकवादियों के पनाहगाह के रूप में जाना जाता रहा है, जो न केवल अपने पड़ोसियों पर बल्कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हमले करते हैं। यह एक ऐसा देश है, जिसके साथ राष्ट्रपति क्लिंटन, बुश, ओबामा और बाइडेन ने बहुत सख्ती से व्यवहार किया था। अब, नवंबर 2008 में मुंबई में अपने आतंकी हमले के बाद अलग-थलग पड़ जाने के बावजूद, पाकिस्तान को एक नई स्वीकृति मिल गई है।”



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img