क्या आईफोन छोड़कर फ्लिप फोन लेने का सही समय है? Galaxy Z Flip 6 की सस्ती कीमत ने बढ़ाई हलचल


अगर आप सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 6 खरीदने की सोच रहे थे, तो यह सही मौका हो सकता है. भारत में ₹1,09,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ यह फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन फिलहाल Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है.

कितनी मिल रही है छूट? फ्लिपकार्ट पर गैलेक्सी Z फ्लिप 6 अभी करीब ₹95,000 में लिस्टेड है, यानी सीधा ₹14,999 का फ्लैट डिस्काउंट. इसके अलावा, अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस या SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो ₹4,000 का और भी डिस्काउंट मिल सकता है.

इस तरह कुल बचत ₹18,000 से ज्यादा हो सकती है. साथ ही, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके कीमत और कम की जा सकती है.

सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 6 के फीचर्स
गैलेक्सी Z फ्लिप 6 में 6.7-इंच का डायनेमिक AMOLED 2X इनर डिस्प्ले मिलता है, जो FHD+ रेजोलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. बाहर की तरफ 3.4-इंच का Super AMOLED कवर डिस्प्ले है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो फ्लैगशिप-लेवल स्पीड और स्मूद एक्सपीरियंस देता है. फोन में 4,000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे 50MP का मेन सेंसर और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

क्या यह सही समय है खरीदने का?
इस प्राइस रेंज में फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन पर इतनी बड़ी छूट अक्सर देखने को नहीं मिलती. अगर आप प्रीमियम डिजाइन, Galaxy AI फीचर्स और कॉम्पैक्ट फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर चाहते हैं, तो यह डील फायदेमंद साबित हो सकती है. हालांकि, ऐसे ऑफर्स लंबे समय तक नहीं रहते, इसलिए दिलचस्पी हो तो जल्दी फैसला लेना बेहतर रहेगा.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img