‘ईरान अब सिर्फ दर्द झेलेगा’, ट्रंप बोले- ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ ने तोड़ी तेहरान की कमर, सब कुछ तबाह!


होमदुनियाअमेरिका

ईरान का खेल खत्म? ट्रंप बोले- ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ ने उसे घुटनों पर ला दिया है

Last Updated:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी हमलों ने ईरान के एयर डिफेंस और मिसाइल सिस्टम को पूरी तरह तबाह कर दिया है. जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ मुलाकात के बाद ट्रंप ने साफ किया कि ईरान का मौजूदा शासन अब दुनिया के लिए बड़ा खतरा नहीं रहेगा. वहीं, वाइट हाउस ने ईरान के खिलाफ जारी ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ (Operation Epic Fury) के वीडियोज शेयर किए हैं.

Zoom

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ राष्ट्रपति ट्रंप. (Photo : Reuters)

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के पास अब अपनी रक्षा के लिए कोई एयर प्रोटेक्शन या डिटेक्शन फैसिलिटी नहीं बची है. उनके मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल भंडार और नेवी को भारी नुकसान पहुंचाया है. ट्रंप ने तेहरान के शासकों को ‘बुरे लोग’ करार देते हुए कहा कि अब वे बहुत बड़ी मुश्किल में फंसने वाले हैं. वाइट हाउस ने हमलों के नए वीडियो जारी कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है.

क्या ईरान का मिसाइल सिस्टम पूरी तरह तबाह हो चुका है?

राष्ट्रपति ट्रंप का दावा है कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के जरिए ईरान की मारक क्षमता को लगभग खत्म कर दिया गया है. उन्होंने कहा, ‘हमने इतना शक्तिशाली प्रभाव डाला है कि उनकी हर चीज अब नॉक आउट हो चुकी है. उनकी मिसाइलों की संख्या बहुत कम हो गई है.’ ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि ईरान केवल रिहायशी इलाकों, होटलों और अपार्टमेंट्स को निशाना बना रहा है, जबकि अमेरिका केवल उन ठिकानों पर हमला कर रहा है जो रणनीतिक रूप से जरूरी हैं. उन्होंने साफ किया कि इस ऑपरेशन का मकसद ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल न करने देना है.

वाइट हाउस ने दी मिसाइल से नेवी तक तबाही की खुली चेतावनी

व्हाइट हाउस ने एक्स पर ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के नए वीडियो डाले हैं. पोस्ट में कहा गया है कि अमेरिकी लक्ष्य ईरानी शासन की मिसाइल क्षमता को नष्ट करना और उसकी नेवी को पूरी तरह खत्म करना है. साथ ही यह सुनिश्चित करने की बात कही गई है कि ईरान समर्थित आतंकी नेटवर्क दुनिया को अस्थिर न कर सकें. सबसे अहम घोषणा यह है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर पाए. संदेश में दो टूक कहा गया, ‘अमेरिका जीतेगा और आतंकी ईरानी शासन को हराया जाएगा’.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img