Iran US War : Trump NCTC Officer resign | US Counterterrorism Chief | Joe Kent resign | Israel US relations | ट्रंप के अधिकारी जो केंट ने दिया इस्तीफा


Last Updated:

अमेरिका के नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर (NCTC) के प्रमुख जो केंट ने ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के विरोध में अपने पद से इस्तीफा देकर वाशिंगटन में हड़कंप मचा दिया है. केंट ने राष्ट्रपति ट्रंप पर इजराइली दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं था और वे निर्दोष सैनिकों की बलि चढ़ते नहीं देख सकते.

Zoom

जो केंट ने दिया इस्तीफा

वॉशिंगटन: ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच अमेरिकी प्रशासन के अंदर से एक बहुत बड़ी बगावत की खबर आ रही है. नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर (NCTC) के डायरेक्टर जो केंट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. केंट ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत ईरान पर हमले तेज हो रहे हैं. उन्होंने इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें ट्रंप की खराब नीतियों के लिए जमकर सुनाया है और ईरान के खिलाफ छेड़ी गई जंग को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

US अधिकारी ने जमीर की आवाज पर दिया इस्तीफा

जो केंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना इस्तीफा साझा करते हुए लिखा कि वे अपने जमीर के खिलाफ जाकर इस युद्ध का समर्थन नहीं कर सकते. उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि ईरान अमेरिका के लिए कोई तत्काल खतरा नहीं था. केंट के मुताबिक, अमेरिका ने ये युद्ध सिर्फ इजराइल और उसके पावरफुल अमेरिकी लॉबी के दबाव में शुरू किया है.

इजराइल पर गंभीर आरोप

इस्तीफे में जो केंट ने युद्ध को ‘मैन्युफैक्चर्ड’ यानी जबरदस्ती तैयार किया गया बताया है. उन्होंने कहा कि इजराइल की ओर से फैलाई गई गलत सूचनाओं और दबाव ने राष्ट्रपति ट्रंप को यह विश्वास दिला दिया कि ईरान पर हमला करना जरूरी और आसान है. केंट खुद एक पूर्व ‘ग्रीन बेरेट’ दिग्गज हैं और उनकी पत्नी शैनन केंट की मौत भी युद्ध के दौरान हुई थी. उन्होंने कहा कि वे अगली पीढ़ी को ऐसे युद्ध में मरने के लिए नहीं भेज सकते जिसका अमेरिकी जनता को कोई फायदा न हो.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img