Last Updated:
Mysterious Drones in America: अमेरिका के हाई प्रोफाइल इलाके में कुछ रहस्यमयी ड्रोन दिखाई दिए हैं. बताया जा रहा है कि जहां अमेरिका के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री रहते हैं, वहां आसमान में कुछ अजीबोगरीब ड्रोन दिखे हैं, जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है.
वॉशिंगटन के हाई प्रोफाइल इलाके में ड्रोन से हड़कंप.
अमेरिका में अज्ञात ड्रोन देखे जाने की घटना सामने आई है. ये ड्रोन उस सैन्य ठिकाने के पास देखे गए हैं, जहां कई बड़े अधिकारी रहते हैं. यह अमेरिका का सैन्य बेस है और उन आवासों से जुड़ा बताया जा रहा है जहां मार्को रुबियो और पीट हेगसेथ जैसे वरिष्ठ लोग रहते हैं. घटना के बाद व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई, जिसमें सुरक्षा खतरे का आकलन किया गया. संभावित खतरे को देखते हुए दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों के लिए ग्लोबल सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया है.
About the Author
News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें





