Iran US War Live : Trump Biggest Bombing Tehran | ट्रंप ईरान अटैक | ईरान संचार बंद


Last Updated:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को ‘मिडल ईस्ट का सबसे बड़ा लूजर’ बताकर बेइज्जक किया था. इसके बाद कुछ देर पहले लाइव आकर आज की रात तेहरान पर कयामत बरसाने का ऐलान किया है. ट्रंप का दावा है कि अमेरिका और इजरायल के घातक हमलों ने ईरान के संचार और दूरसंचार नेटवर्क को पूरी तरह ठप कर दिया है, जिससे अब वे आपस में बात तक नहीं कर पा रहे हैं.

Zoom

ईरान पर बोले ट्रंप

तेहरान: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक के सबसे खौफनाक हमले की धमकी दी है. ट्रंप ने कहा है कि आज की राज ईरान पर भारी पड़ने वाली है. ट्रंप ने न केवल सोशल मीडिया पर ईरान को ‘मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा लूजर’ करार दिया, बल्कि लाइव आकर यह चेतावनी भी दे डाली कि ईरान पर अगले कुछ घंटों में ‘महा-बमबारी’ को अंजाम दिया जाएगा. उन्होंने ये दावा भी किया है कि हमलों में ईरान के कम्युनिकेशन सिस्टम तबाह कर दिए गए हैं, जिसकी वजह से बातचीत का कोई जरिया नहीं बचा है.

ईरान को माफी मांगने पर किया था बेइज्जत

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने पड़ोसियों पर अटैक के लिए माफी मांगी थी और कहा था कि जो अमेरिका का साथ नहीं देगा उन देशों पर ईरान आगे से हमला नहीं करेगा. इस पर ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान, लगातार हमलों से कमजोर हो गया है इसलिए ऐसा कदम उठा रहा है. उन्होंने कहा कि हजारों सालों के इतिहास में पहली बार ईरान इस तरह अपने पड़ोसी देशों के सामने हारा है. ट्रंप के मुताबिक, ईरान ने अब कभी भी अपने पड़ोसियों पर हमला न करने का वादा किया है, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी और इजरायल की सबसे बड़ी जीत मान रहे हैं.

ट्रंप ने ईरान की माफी पर रिएक्शन देते हुए ट्रूथ सोशल पर दावा किया कि अमेरिका और इजरायल के खौफनाक हमलों के आगे ईरान ने घुटने टेक दिए हैं और अपने पड़ोसियों से माफी मांग ली है. उनका कहना है कि ‘हम इतने पर ही रुकने वाले नहीं हैं, अब उन इलाकों और समूहों को निशाना बनाया जाएगा जिन्हें पहले छोड़ दिया गया था’.

ट्रंप ने किया महाबमबारी का ऐलान

ट्रंप ने हाल ही में लाइव आकर ईरान को चेतावनी दी है. उन्होंने ‘महा-बमबारी’ का जिक्र करते हुए कहा है कि आज ईरान पर बहुत भारी हमला होने वाला है. उन्होंने उन ठिकानों को भी लिस्ट में शामिल कर लिया है जो अब तक सुरक्षित थे. दावा किया जा रहा है कि आज ईरान के लिए अब तक की सबसे डरावनी रात साबित हो सकती है.

‘ईरान के 42 नौसैनिक पोत तबाह कर दिए’

ट्रंप ने ईरान पर की कई कार्रवाई के लिए अपनी पीठ थपथपाते हुए हथियारों की गिनती शुरू कर दी है. उन्होंने अपनी स्पीच में बताया कि अमेरिका ने ईरान के 42 नौसैनिक पोत तबाह कर दिए हैं. ट्रंप ने कहा कि ‘हमने उनकी वायुसेना को भी तबाह कर दिया है’. ट्रंप ने कहा कि अगर हमने मिडनाइट हैमर ऑपरेशन नहीं किया होता तो ईरान अभी तक न्यूक्लियर हथियार बना चुका होता.

About the Author

authorimg

Utkarsha Srivastava

उत्कर्षा श्रीवास्तव डिजिटल जर्नलिस्ट हैं और जियो-पॉलिटिक्स टॉपिक्स पर लिखती हैं, वो वर्तमान में News18 Hindi के World सेक्शन में कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है, इस दौरान उन्होंने क…और पढ़ें





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img