Iran-US War| Donald Trump Lonely in War| Iran Samachar| Iran War Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध में फंसे ट्रंप NATO और अपने चोड़कर जा रहे


Last Updated:

Iran-US War Update| Donald Trump Stuck in Iran War: ईरान-अमेरिका युद्ध ने सिर्फ ईरान को चोट नहीं दी है, असली घात को डोनाल्ड ट्रंप को खुद लग रहा है. उन्होंने सोचा था कि सिर्फ 4 हफ्तों में मिडिल ईस्ट की सूरत बदल जाएगी, हालांकि ऐसा कुछ नहीं होता दिख रहा है बल्कि खुद ट्रंप घरेलू और बाहरी मोर्चे पर घिरे हुए हैं.

Zoom

ईरान युद्ध में फंस गए ट्रंप. (Credit- Reuters)

Iran-US War News Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान के साथ चल रहे युद्ध में गहरे संकट का सामना कर रही है. 28 फरवरी, 2026 को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों से शुरू हुए इस संघर्ष में अब आंतरिक विद्रोह, कांग्रेस में बिखराव और अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों का बहिष्कार ट्रंप को घेर रहा है. डोनाल्ड ट्रंप को सबसे ताजा झटका तब लगा, जब अमेरिका के नेशनल काउंटरटेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर जो केंट ने इस्तीफा दे दिया. आपको बता दें कि केंट ट्रंप के वफादार समर्थकों में से एक थे.

मंगलवार को केंट ने एक्स पर अपना इस्तीफा पत्र साझा करते हुए लिखा- ‘मैं अच्छे विवेक से ईरान युद्ध का समर्थन नहीं कर सकता. ईरान ने हमारे राष्ट्र के लिए कोई तत्काल खतरा पैदा नहीं किया था और यह स्पष्ट है कि हमने इजरायल और उसके शक्तिशाली अमेरिकी लॉबी के दबाव में यह युद्ध शुरू किया.’ केंट ने कहा कि ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति इजराइल की गलत जानकारी से प्रभावित हुई है. उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप और नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड के नेतृत्व में सेवा का सम्मान जताया, लेकिन युद्ध को अमेरिकी लोगों के लिए नुकसानदेह बताया.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img