Last Updated:
Donald Trump China Visit amid Iran-US war: ईरान-अमेरिका जंग पर नया अपडेट सामने आया है. अमेरिका अब ईरान के साथ युद्ध खत्म करने की कवायदों में तेजी से जुटा है. तभी तो डोनाल्ड ट्रंप बार-बार युद्ध न खत्म होने पर ईरान को और बुरे अंजाम की धमकी दे रहे हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा आधिकारिक तौर पर तय हो गया है. वाइट हाउस के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 मई को चीन जाएंगे. यह दौरा इसलिए खास है क्योंकि इसे पहले ईरान में अमेरिकी सैन्य अभियान के कारण स्थगित कर दिया गया था. अब ट्रंप के चीन दौरे से साफ संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिका ईरान युद्ध को खत्म मानकर आगे बढ़ रहा है.
अमेरिका अब एक तरह से ईरान युद्ध को खत्म मानकर चल रहा है.
Donald Trump China Visit amid Iran-US war: ईरान जंग अब कभी भी खत्म हो सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कभी भी ईरान युद्ध में सीजफायर का ऐलान कर सकते हैं. इसके संकेत मिल गए हैं. जी हां, डोनाल्ड ट्रंप बहुत जल्द चीन का दौरा करने वाले हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 मई को चीन की यात्रा पर जाएंगे. वाइट हाउस ने घोषणा की है कि ट्रंप 14 और 15 मई को बीजिंग जाएंगे. ट्रंप का चीन दौरा कन्फर्म होने का मतलब है कि अमेरिका अब ईरान युद्ध खत्म मानकर चल रहा है. यह दौरा इसलिए खास है क्योंकि इस यात्रा को पहले ईरान में अमेरिकी सैन्य अभियान के कारण स्थगित कर दिया गया था. अब इसकी तारीख फिर से तय हो जाने से साफ संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिका ईरान युद्ध को खत्म मानकर आगे बढ़ रहा है.
ट्रंप का यह फैसला क्यों है अहम?
डोनाल्ड ट्रंप का यह फैसला बहुत अहम माना जा रहा है. ईरान में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद से दुनिया भर में तनाव है. पश्चिम एशिया युद्ध की आग में जल रहा है. जिस तरह से ईरान पलटवार कर रहा है, ऐसा लग रहा है कि यह जंग लंबी खिंच सकती है. लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के संकेतों से अब यह साफ है कि अमेरिका अब इस युद्ध को लंबा नहीं खींचना चाहता. ट्रंप के चीन दौरा कन्फर्म होने का मतलब साफ है कि अमेरिका अब युद्ध को समाप्त मानकर कूटनीति और बातचीत पर जोर दे रहा है. वैसे भी चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और ईरान के साथ भी उसके अच्छे संबंध हैं. ऐसे में शी जिनपिंग से ट्रंप की मुलाकात ईरान मुद्दे पर शांति वार्ता का नया रास्ता खोल सकती है.
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप चीन की यात्रा पर जा रहे हैं.
तो अमेरिका ने मान लिया ईरान जंग अब खत्म?
वैसे भी जब कोई बड़ा सैन्य अभियान चल रहा हो तो किसी भी देश के राष्ट्रपति अक्सर विदेश दौरा टाल देते हैं. पिछले दिनों अगर ट्रंप का प्रस्तावित चीन दौरा टला तो इसकी वजह ईरान जंग ही थी. तब ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध की इंटेंसिटी बहुत अधिक थी. दोनों एक-दूसरे पर ताबड़तोड बमबारी कर रहे थे. लेकिन अब ट्रंप खुद कह रहे हैं कि ईरान के साथ बातचीत अब होने लगी है. ईरान और अमेरिका युद्ध खत्म करने पर बातचीत को राजी हो चुके हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने तो एक महीने के सीजफायर समेत 15 प्वाइंट का प्रस्ताव भी भेजा है. इतना ही नहीं, ईरान जंग खत्म करने की सूचना इजरायल को भी दे दी गई है.
अमेरिका अब एक तरह से ईरान युद्ध को खत्म मानकर चल रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे का क्या मतलब
तभी डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के दौरे को को कन्फर्म कर दिया है. इसका मतलब है कि ईरान में अमेरिका का मकसद या तो पूरा हो गया है या फिर अमेरिका अब युद्ध को आगे नहीं ले जाना चाहता. वैसे भी ईरान ने जिस तरह से युद्ध में पलटवार किया है, अमेरिका को इसका जरा भी अंदाज नहीं रहा होगा. डोनाल्ड ट्रंप को लगा था कि अली खामेनेई को मारकर वह ईरान में रिजीम चेंज करवा लेंगे. मगर ऐसा अब तक नहीं हो सका है. अमेरिका का रिजीम चेंज वाला मकसद अब तक अधूरा है और अभी के हालात से ऐसा लग रहा है कि यह अब पूरा भी नहीं होने वाला है. बहरहाल, ईरान जंग में अमेरिका की साख पर बट्टा लगा है. युद्ध लंबा चलना, होर्मुज पर अमेरिका का कंट्रोल न होना… ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका को और अधिक एक्सपोज नहीं होने देना चाहते.
ट्रंप के दौरे से क्या बदलेगा?
बहरहाल, डोनाल्ड ट्रंप जब चीन के दौरे पर जाएंगे तो उसका मकसद चीन के साथ अपने संबंधों को बेहतर करना होगा. ट्रंप के कार्यकाल में चीन से अमेरिका के रिश्ते काफी बिगड़े हुए रहे हैं. चीन के साथ यह बैठक न सिर्फ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी बल्कि मध्य पूर्व शांति के लिए भी मददगार साबित हो सकती है.
वैसे पिछले कुछ महीनों में ईरान-इजराइल जंग और अमेरिकी हस्तक्षेप के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हुई है. तेल की कीमतें बढ़ीं और व्यापार प्रभावित हुआ है. अब ट्रंप का यह कदम बाजार को भी सकारात्मक संदेश दे सकता है.
About the Author

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें





