Iran US War : Cuba next for trump | Marco Rubio | Cuba Regime Change | Cuba Vs America | क्यूबा अमेरिका | ईरान जंग


होमदुनियाअमेरिका

ईरान के बाद ट्रंप का टारगेट ये देश, मां-बाप के वतन में तबाही मचाएंगे रूबियो

Last Updated:

मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा धमाका करते हुए ‘क्यूबा’ को अपना अगला निशाना बताया है. सीएनएन को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने भविष्यवाणी की है कि क्यूबा की कम्युनिस्ट सरकार जल्द ही गिरने वाली है और वे अपने विदेश मंत्री मार्को रूबियो को वहां की व्यवस्था ‘ठीक’ करने के लिए भेजेंगे.

Zoom

ट्रंप का अगला टारगेट क्यूबा

वॉशिंगटन: नोबेल पीस प्राइज की चाहते रखने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काम बिल्कुल उल्टे करते आए हैं. उनकी वजह से दुनिया अभी मिडिल ईस्ट की जंग की आग से झुलस रही है, इस बीच ट्रंप ने एक और बड़ी जंग की तैयारी कर ली है. ट्रंप ने साफ कह दिया है कि कि ईरान के बाद उनका अगला निशाना ‘क्यूबा’ होने वाला है. ट्रंप ने भविष्यवाणी कर डाली कि ‘क्यूबा बहुत जल्द गिरने वाला है’. ट्रंप की रणनीति है कि वो अपने विदेश मंत्री मार्को रूबियो को क्यूबा के ऑपरेशन की जिम्मेदारी देंगे. मार्को रूबियो खुद क्यूबाई प्रवासियों के बेटे हैं और सालों से वहां की सरकार गिराने के सपने देख रहे हैं.

मार्को रूबियो पूरा करेंगे ट्रंप का अगला मिशन

मार्को रूबियो और ट्रंप, क्यूबा कम्युनिस्ट सरकार को उखाड़ फेंकना चाहते हैं. मार्को रूबियो के माता-पिता क्यूबा से भागकर अमेरिका आए थे. ट्रंप कह रहे हैं कि वो रूबियो को ही क्यूबा की कमान संभालने और ‘सिस्टम ठीक’ करने के लिए भेजेंगे. रूबियो हमेशा से क्यूबा की मिगुएल डियाज-कैनेल सरकार के कट्टर विरोधी रहे हैं. CNN को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा है कि ‘क्यूबा विल फॉल सून’ यानी ‘क्यूबा जल्द ही गिरेगा’, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका क्यूबा में किसी बड़े सैन्य हस्तक्षेप या आर्थिक तख्तापलट की तैयारी कर रहा है.

क्यूबा ही अगला स्टॉप क्यों?

क्यूबा पिछले 60 सालों से अमेरिकी पाबंदियों का सामना कर रहा है. वहां की अर्थव्यवस्था चरमरा चुकी है और 2021 में हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों ने सरकार की नींव हिला दी थी. ट्रंप को लगता है कि अब वह सही समय आ गया है जब क्यूबा की कम्युनिस्ट सरकार गिर जाएगी और अमेरिका वहां अपनी पसंद का ‘लोकतंत्र’ स्थापित कर सकेगा. यानी यहां की भी सरकार पर ट्रंप को अपना कंट्रोल चाहिए.

ईरान युद्ध पर ट्रंप का ओवर-कॉन्फिडेंस

इंटरव्यू के दौरान जब ट्रंप से ईरान युद्ध के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अपनी सेना की तारीफों के पुल बांध दिए. उन्होंने दोहराया कि ईरान में भी वैसे ही सत्ता परिवर्तन होगा जैसे वेनेजुएला में हुआ था. ट्रंप ने कहा कि ईरान का जो भी नया लीडर बनेगा, उसे अमेरिका और इजरायल के साथ अच्छे संबंध रखने ही होंगे.

दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन ट्रंप को इसकी कोई फिक्र नहीं है. उन्होंने बड़े बेबाक अंदाज में कहा, ‘यह सब ठीक है, यह सब बहुत कम समय के लिए है. कीमतें बहुत जल्द नीचे आ जाएंगी’. उनका मानना है कि एक बार जंग खत्म हुई और उनकी शर्तें मान ली गईं, तो मार्केट फिर से सामान्य हो जाएगा.

About the Author

authorimg

Utkarsha Srivastava

उत्कर्षा श्रीवास्तव डिजिटल जर्नलिस्ट हैं और जियो-पॉलिटिक्स टॉपिक्स पर लिखती हैं, वो वर्तमान में News18 Hindi के World सेक्शन में कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है, इस दौरान उन्होंने क…और पढ़ें





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img