Last Updated:
Iran War Latest Updates: ईरान जंग को लेकर अमेरिका कभी सीजफायर के पक्ष में है तो कभी युद्ध आगे बढ़ाना चाहता है. जी हां, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह युद्ध को खत्म करने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि, इससे एक घंटे पहले ही उन्होंने कहा था कि मैं युद्धविराम नहीं चाहता. बता दें कि ईरान और अमरेिका-इजरायल के बीच पिछले 21 दिनों से जंग जारी है. 28 फरवरी को ईरान पर अटैक हुआ था.
ईरान जंग पर डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है.
Iran War Latest Updates: ईरान जंग पर अमेरिका को कुछ भी सूझ नहीं रहा. ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका बीच मझधार में फंसा है. वह कभी आगे जाने की सोचता है तो कभी पीछे. जी हां, डोनाल्ड ट्रंप कभी ईरान जंग खत्म करना चाहते हैं तो कभी नहीं चाहते. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध पर एक घंटे के अंदर दो बड़े बयान दिए हैं. ये दोनों बयान एक-दूसरे से उलट हैं. पहले उन्होंने साफ कहा कि वे ईरान के साथ जंग में सीजफायर यानी युद्धविराम नहीं चाहते. मगर कुछ देर बाद ही उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध को खत्म कर देना चाहिए. बता दें कि ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग 28 फरवरी से ही जारी है.
डोनाल्ड ट्रंप का ईरान युद्ध पर दो बयान
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘हम बातचीत कर सकते हैं, लेकिन मैं संघर्ष-विराम नहीं करना चाहता. जब आप सचमुच दूसरी तरफ को पूरी तरह से तबाह कर रहे हों, तब आप संघर्ष-विराम नहीं करते… हम ऐसा करने की सोच भी नहीं रहे हैं.’ उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका अभी मजबूत स्थिति में है और ईरान को बुरी तरह नुकसान पहुंच रहा है. इस तरह डोनाल्ड ट्रंप का कहना था कि ईरान की सेना लगभग खत्म हो चुकी है, इसलिए अभी रुकने का कोई मतलब नहीं.
ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका बीच मझधार में फंसा है.
एक घंटे बाद ही यूटर्न
लेकिन कुछ देर बाद ही डोनाल्ड ट्रंप ने यूटर्न लिया. उन्होंने अपना रुख बदलते हुए कहा कि अब युद्ध को खत्म कर देना चाहिए. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान युद्ध को खत्म करने पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने मकसद पूरे करने के बहुत करीब पहुंच रहा है. इसलिए अमेरिका ईरान युद्ध में अपनी मिलिट्री कार्रवाई को कम करने पर विचार कर रहा है. हालांकि, उन्होंने उन देशों से कहा कि जो होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल करते हैं, वे जरूरत के हिसाब से इसकी सुरक्षा और पुलिसिंग करें. यह बदलाव इसलिए हैरान करने वाला है क्योंकि कुछ ही घंटों पहले वे सीजफायर के खिलाफ थे.
होर्मुज पर ट्रंप का क्या स्टैंड
होर्मुज पर डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका का स्टैंड साफ किया. उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा और पुलिसिंग ज़रूरत के हिसाब से इसका इस्तेमाल करने वाले दूसरे देशों को करनी होगी. न कि अमेरिका को. उन्होंने कहा कि अगर कहा जाए तो हम इन देशों की होर्मुज कोशिशों में मदद करेंगे, लेकिन ईरान का खतरा खत्म होने के बाद इसकी जरूरत नहीं होनी चाहिए.’
ईरान युद्ध कैसे शुरू हुआ
गौरतलब है कि ईरान युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ. उस दिन अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर अटैक किया था. उस अटैक में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. अमेरिका और इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर भी हमले किए थे. इसके बाद ईरान ने जवाबी हमले किए. इससे खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया. ईरान युद्ध के कारण तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में खतरा बना हुआ है. डोनाल्ड ट्रंप वैसे भी युद्ध खत्म करने की टाइमिंग को लेकर भी कई बार यूटर्न ले चुके हैं.
About the Author

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें





