Iran US News: अगला चेर्नोबिल बनेगा ईरान का बुशहर? डोनाल्ड ट्रंप की 48 घंटे की मोहलत और परमाणु तबाही का खौफ


Trump Iran Warning: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीज युद्ध अब और भड़कता जा रहा है. दोनों ओर से ताबतोड़ हमले किए जा रहे हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. ट्रंप ने कहा है कि यदि ईरान ने दिए गए समय के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से नहीं खोला तो अमेरिका उनके न्यूक्लियर पावर प्लांट बुशहर पर हमला कर उन्हें पूरी तरह तबाह कर देगा.न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमले की धमकी कोई साधारण बात नहीं होती. इतिहास गवाह है कि जब भी न्यूक्लियर सिस्टम से खिलवाड़ हुआ तबाही ने पीढ़ियों को प्रभावित किया. सवाल उठ रहे हैं कि क्या ईरान का बुशहर अगला चेर्नोबिल बन सकता है? क्या दुनिया एक और परमाणु त्रासदी देखने जा रही है? हालात तेजी से बदल रहे हैं. बयानबाजी और मिसाइल हमले साथ-साथ चल रहे हैं. ऐसे में यह खतरा सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए चेतावनी बन चुका है.

न्यूज एजेंसी रॉटर्स के अनुसार ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह नहीं खोला तो अमेरिका उसके पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा. जवाब में ईरान ने भी चेतावनी दी है कि वह अमेरिका और इजरायल से जुड़े ऊर्जा और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करेगा. हाल ही में ईरान ने इजरायल के डिमोना न्यूक्लियर सेंटर के पास मिसाइल दागी. इससे पहले नतांज परमाणु साइट को निशाना बनाया गया था. यानी अब जंग सिर्फ सीमाओं तक नहीं रही. अब यह सीधे उन ठिकानों तक पहुंच गई है जहां एक गलती पूरे क्षेत्र को तबाह कर सकती है.

न्यूक्लियर प्लांट पर हमले की धमकी से बढ़ा खतरा

यह टकराव अब खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. दोनों पक्ष सीधे नागरिक और रणनीतिक ढांचे को निशाना बना रहे हैं. पावर प्लांट, ऑयल फैसिलिटी और न्यूक्लियर साइट्स अब युद्ध के केंद्र में हैं. यही वजह है कि बुशहर जैसे परमाणु संयंत्र को लेकर चिंता बढ़ गई है. अगर यहां हमला होता है और सिस्टम फेल होता है तो इसका असर सीमाओं से बाहर जाकर वैश्विक संकट में बदल सकता है.

डोनाल्ड ट्रंप की 48 घंटे की चेतावनी के बाद ईरान के बुशहर परमाणु प्लांट पर खतरा मंडरा रहा है.
  • अमेरिका-ईरान-इजरायल के बीच बढ़ता तनाव अब सिर्फ सैन्य संघर्ष नहीं रहा. यह आर्थिक, ऊर्जा और पर्यावरणीय संकट का रूप ले सकता है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया की सबसे अहम तेल सप्लाई लाइन है. यहां किसी भी तरह का अवरोध वैश्विक बाजार को हिला सकता है. ऐसे में ट्रंप की धमकी सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि संभावित संकट की चेतावनी है.
  • ईरान ने भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर उसके पावर प्लांट्स पर हमला हुआ, तो वह जवाब देने में पीछे नहीं हटेगा. इसका मतलब साफ है अगर एक तरफ से हमला हुआ, तो जवाबी कार्रवाई और ज्यादा खतरनाक हो सकती है. इससे पूरा पश्चिम एशिया अस्थिर हो सकता है.

क्या बुशहर प्लांट पर हमला सच में चेर्नोबिल जैसी तबाही ला सकता है?

अगर किसी न्यूक्लियर प्लांट पर सीधा हमला होता है और उसका कूलिंग सिस्टम या रिएक्टर कंट्रोल फेल हो जाता है, तो रेडिएशन लीक हो सकता है. चेर्नोबिल हादसा इसी तरह की तकनीकी और मानवीय गलती का नतीजा था. बुशहर पर हमला हुआ तो जोखिम बहुत बड़ा हो सकता है, खासकर अगर सुरक्षा सिस्टम प्रभावित हुए.

चेर्नोबिल हादसा इतना खतरनाक क्यों था?

1986 में हुए चेर्नोबिल हादसे में रिएक्टर का कंट्रोल फेल हो गया था. विस्फोट के बाद भारी मात्रा में रेडियोएक्टिव पदार्थ हवा में फैल गया. इसका असर कई देशों तक पहुंचा. लाखों लोग प्रभावित हुए. आज भी उस क्षेत्र में रहना सुरक्षित नहीं माना जाता.

क्या मौजूदा युद्ध परमाणु संकट में बदल सकता है?

सीधे तौर पर परमाणु हथियारों की बात नहीं हो रही, लेकिन न्यूक्लियर इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की संभावना बढ़ गई है. अगर ऐसे ठिकाने निशाना बने, तो यह परमाणु आपदा जैसी स्थिति पैदा कर सकता है, जो किसी भी युद्ध से ज्यादा खतरनाक होगी.

इतिहास से सबक: चेर्नोबिल जैसी गलती फिर ना दोहरे

  • चेर्नोबिल हादसा दुनिया की सबसे भयावह परमाणु दुर्घटनाओं में से एक था. एक गलत प्रयोग, सुरक्षा सिस्टम को बंद करना और मानवीय चूक इन सबने मिलकर ऐसा विस्फोट किया, जिसका असर आज भी खत्म नहीं हुआ. रेडिएशन ने लाखों लोगों की जिंदगी बदल दी. यही कारण है कि आज बुशहर को लेकर डर बढ़ रहा है. अगर युद्ध की आंच न्यूक्लियर प्लांट तक पहुंची, तो परिणाम बेहद विनाशकारी हो सकते हैं.
  • इस हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विस्फोट के बाद कई दिनों तक रिएक्टर से रेडियोएक्टिव गैसें और कण लगातार निकलते रहे, जो हवा के साथ हजारों किलोमीटर दूर तक फैल गए. यूक्रेन, बेलारूस और रूस के बड़े इलाके इसकी चपेट में आ गए, जहां लाखों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े. ‘प्रिप्यात’ जैसे शहर आज भी वीरान पड़े हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक उस हादसे से निकला रेडिएशन हिरोशिमा-नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बमों से कई गुना ज्यादा था. पर्यावरण, पानी, जमीन और हवा सब पर इसका असर पड़ा. यही वजह है कि चेर्नोबिल आज भी दुनिया के लिए एक चेतावनी है कि न्यूक्लियर सिस्टम में छोटी सी लापरवाही भी पीढ़ियों तक तबाही ला सकती है.

आज की स्थिति साफ है यह सिर्फ जंग नहीं, बल्कि संभावित वैश्विक संकट है. हर फैसला सोच-समझकर लेना होगा. क्योंकि एक गलती एक मिसाइल और एक चूक पूरी दुनिया को चेर्नोबिल जैसी त्रासदी की ओर धकेल सकती है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img