Iran location where US pilot Hunt | ईरान का वो इलाका जहां लापता हुआ F-35 का पायलट, बंदूक लेकर ढूंढ रहे लोग


Last Updated:

ईरान के आसमान में अमेरिका के सबसे आधुनिक फाइटर जेट F-35 के मार गिराए जाने के बाद अब ‘अल्टीमेट चेज’ शुरू हो गई है. लापता अमेरिकी पायलट को पकड़ने के लिए खुजेस्तान के मैदानों से लेकर कोहगिलुयेह की पहाड़ियों तक भारी तनाव का माहौल है, जहां स्थानीय लोग और सुरक्षा बल बंदूकें लेकर उसे ढूंढ रहे हैं. ईरानी सरकार और व्यापारियों ने इस ‘घुसपैठिये’ पायलट पर लाखों रुपए के इनाम की घोषणा की है.

Zoom

अमेरिका पायलट को ढूंढ रहे ईरान के लोग (AI Photo)

तेहरान: ईरान पर मौत बरसाने वाले अमेरिका को शुक्रवार को तगड़ा झटका लगा है. ईरान ने पहले US का F-35 मार गिराया और फिर इसे ढूंढने आए F-15 E को भी हिट किया. इन विमानों को शिकार बनाने के बाद अब अल्टीमेट चेज चल रही है, ईरान में दुर्घटनाग्रस्त विमान से इजेक्ट हुए एक पायलट की तलाश चल रही है. ईरानी सरकार, व्यापारियों और यहां तक कि खिलाड़ियों ने इस पायलट पर लाखों रुपए बाउंटी जारी कर दी है और लोग बंदूकें लेकर उसे खोज रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये तलाश ईरान के प्रांतों में सबसे इंटेंस तरीके से की जा रही है. ये वही इलाके हैं जहां F-35 के परखच्चे उड़े थे.

ईरान के किन इलाकों में चल रहा है US पायलट का हंट

लापता हुए अमेरिकी पायलट की खोज जिन दो इलाकों में सबसे ज्यादा गहनता से की जा रही है, वो खुजेस्तान का मैदान और कोहगिलुयेह की पहाड़ियां हैं.

खुजेस्तान, तेल और इस्पात का गढ़ है और बीबीसी ने पुष्टि की है कि दक्षिण ईरान के खुजेस्तान प्रांत के आसमान में एक अमेरिकी विमान और दो हेलीकॉप्टरों को कम ऊंचाई पर उड़ते देखा गया है.

कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद की पहाड़ियों में मौत का मंजर दिखाई दे रहा है. सरकारी न्यूज चैनलों पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि स्थानीय लोग हाथों में राइफलें और बन्दूकें लेकर पहाड़ों में अमेरिकी पायलट को ढूंढ रहे हैं.

एक स्थानीय न्यूज चैनल के एंकर ने सार्वजनिक रूप से ऐलान किया है कि जो कोई भी दुश्मन सेना के जवानों को जिंदा पकड़ेगा, उसे विशेष राजकीय सम्मान और ‘कीमती इनाम’ दिया जाएगा.

क्या पायलट वाकई ‘घुसपैठिया’ था?

ये दूसरी बार है जब ईरानी सेना ने F-35 मार गिराया है. इसके परखट्टे उड़ा देना बड़ी बात इसलिए है क्योंकि F-35 दुनिया का सबसे एडवांस ‘स्टेल्थ’ फाइटर जेट है, जिसे रडार की पकड़ में लाना लगभग नामुमकिन माना जाता है. बताया जा रहा है कि यह विमान अमेरिकी एयरफोर्स के मशहूर ‘लेकनहीथ स्क्वाड्रन’ का हिस्सा था.

About the Author

authorimg

Utkarsha SrivastavaChief Sub Editor

Utkarsha Shrivastava is a seasoned digital journalist specializing in geo-politics, currently writing for World section of News18 Hindi. With over 10 years of extensive experience in digital media, she has buil…और पढ़ें





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img