Last Updated:
US Attack Near Strait of Hormuz: मिडिल ईस्ट में जंग चरम पर है. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तेज हो गया है. अमेरिकी सेना ने ईरान के माइन बिछाने वाले 16 जहाजों को नष्ट करने का दावा किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान ने इस अहम समुद्री मार्ग में बारूदी सुरंगें बिछाईं तो अमेरिका याद रखने वाली सैन्य कार्रवाई करेगा. इस टकराव का असर वैश्विक तेल बाजार पर भी पड़ सकता है.
ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के 16 माइनलेयर जहाज नष्ट कर दिए. (फोटो X/AP)
US Attack Near Strait of Hormuz: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है. अब यह जंग अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए घाटे का सौदा जैसा साबित होता जा रहा है. क्योंकि ईरान लगातार मजबूत और तेज जवाबी हमला कर रहा है. युद्ध के बीच दुनिया की सबसे अहम समुद्री लाइन मानी जाने वाली स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज अचानक वैश्विक तनाव का केंद्र बन गई है. ईरान की ओर से इस जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकी के बाद अमेरिका ने बड़ा सैन्य एक्शन लिया है. ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के कई समुद्री ठिकानों पर हमला कर दिया है. इस कार्रवाई में 10 ईरानी माइन बिछाने वाले जहाजों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है. वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान कुल 16 ईरानी माइनलेयर जहाजों को नष्ट किया गया है. इस हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है.
न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार ट्रंप प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश की या तेल टैंकरों की आवाजाही रोकी, तो अमेरिका अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई करेगा. अमेरिकी सेना ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. इसमें कई ईरानी जहाजों पर मिसाइल और प्रोजेक्टाइल से हमला होते देखा जा सकता है. इस कार्रवाई को अमेरिका के बड़े सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ का हिस्सा बताया जा रहा है. इस ऑपरेशन का उद्देश्य ईरान की नौसैनिक क्षमता को कमजोर करना है.
U.S. forces eliminated multiple Iranian naval vessels, March 10, including 16 minelayers near the Strait of Hormuz. pic.twitter.com/371unKYiJs





