Last Updated:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को लेकर एक बड़ा दावा कर डाला है. उन्होंने ईरानी राष्ट्रपति की तारीफ करते हुए कहा है कि वो ‘सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं’. ट्रंप ने एक बार फिर से अपनी होर्मुज की शर्त भी दोहराई है और उन्होंने एक बार फिर से ईरान को धमकाया भी है.
ट्रंप बोले ईरान सीजफायर चाहता है
वॉशिंगटन: एक तरफ ईरान साफ कह रहा है कि वो अभी 6 महीनों तक जंग लड़ने के लिए तैयार है. वहीं, दूसरी तरफ ट्रंप के दावे ने चौंका दिया है. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए दावा किया है कि ईरान सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा है. उन्होंने अपने पोस्ट में ईरान की नई रिजीम की बात करते हुए नए राष्ट्रपति की तारीफ करते दिखाई दिए. उन्होंने एक बार फिर से दोहराया है कि होर्मुज ही इकलौता तरीका है, जिससे सीजफायर की डील डन हो सकती है. उन्होंने इस पोस्ट में ईरान को स्टोन एज में पहुंचाने की धमकी भी दे डाली है.
About the Author

Utkarsha Shrivastava is a seasoned digital journalist specializing in geo-politics, currently writing for World section of News18 Hindi. With over 10 years of extensive experience in digital media, she has buil…और पढ़ें





